पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने चलाया अभियान, गर्मियों में पक्षियों के पानी पीने के लिए पुराने मटको को काट कर बनाया पशु घर, जीव जीवन सुरक्षा का दिया संदेश।

Neemuch headlines May 19, 2025, 4:22 pm Technology

नीमच ।गर्मियों में इंसानों से लेकर पशु-पक्षियों सभी को यहां तक कि पेड़-पौधों को भी काफी ज्यादा प्यास लगती है. अगर समय से पानी न मिला तो इंसान और पशु-पक्षियों की जान भी जा सकती है. इंसान तो अपने लिए पानी का इंतजाम किसी तरह कर लेते हैं लेकिन, पशु-पक्षियों के सामने बड़ा संकट रहता है। इसको को लेकर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत पर्यावरण विभाग ने एक अभियान चलाया।

जिसमे गर्मी के सीजन में लोग घरों के लिए हर साल नया मटका लाते हैं. ऐसे में पुराना मटका घर के किसी कोने में रख दिया जाता है या फिर उसे फेंक दिया जाता है। उन पुराने मटको को श्री धन्तवतरी पीठम गांव निपानिया अम्मामाता आरोग्य सेवा आश्रम में भीषण गर्मी को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण विभाग के स्वयंसेवको ने मटके को काट कर पक्षियों के पीने के लिए पानी घर बनाया व जीव जीवन सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस धार्मिक कार्य का शुभारंभ श्री श्री 1008 संत श्री सुरेशानंद जी महामंडलेश्वर गुरु जी के द्वारा किया गया। इस दौरान संत श्री सुरेशानंद जी महाराज ने बताया कि जल, जंगल , जमीन, जानवर, जन सभी जीव जंतुओं का इस पृथ्वी पर जीवन जीने का अधिकार है। इस लिए सभी को अपने अपने भाग्य का मिलना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में मंदसौर विभाग पर्यावरण संयोजक यशवंत यादव, सुश्री सुधा महावर राष्ट्र सेविका समिति मंदसौर विभाग कार्यवाहिका, सुश्री किरण महावर नारी शक्ति संगठन जिला पदाधिकारी, आयुर्वेद ट्रेनिंग वैद्य शालिनी मस्ताने, वैद्य अनुराग सोलंकी, वैद्य तृप्ति धमेरिया, वैद्य नितेश सिंह, वैद्य दीक्षा निगवाल, गीताबाई पाटीदार, माया पाटीदार, चेतना पाटीदार, श्रीमती भूरी देवी सिंह, वैद्यश्री अभियंकर, मंजिरी अभियंकर, दीदी लक्ष्मी प्रेरणी उपस्थित रहे। यह अभियान 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक चलेगा।

इस अभियान में मटको को और भी अधिक आकर्षक बनाने के लिये पर्यावरण प्रेमी पगला पेंटर मदन लाल द्वारा लेखन व पेंटिंग का कार्य किया गया

Related Post