नीमच। अखिल भारतीय मेवाड़ा धनगर गायरी महासभा एवं युवा महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महासभा जिला अध्यक्ष बाबूलाल धनगर तथा युवा महासभा जिला अध्यक्ष अर्जुन धनगर ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम में महासभा संरक्षक ओमप्रकाश धनगर (ढाबा), महामंत्री घनश्याम धनगर (ढाकनी), सचिव सुरेश धनगर (देवरान) सहित कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
युवा महासभा में जिला उपाध्यक्ष तूफान धनगर (मेरियाखेड़ी), हरदेव धनगर (कनावटी), कारूलाल सोनडी, राकेश धनगर (पालसोड़ा), महामंत्री विनोद धनगर (दसानी), सचिव मुकेश धनगर (कनावटी), कमलेश धनगर (खदावड़ा), मंत्री लालचंद धनगर (भदवा) तथा प्रचार मंत्री शोभाराम धनगर (गोटापिपल्या) को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी रामेश्वर जी, राधेश्याम जी (कनावटी), ओमजी (ढाबा), अमरतराम जी (दुदलाई), सुरेश जी (बामनी), घनश्याम जी (ढाकनी), हीरालाल जी (सिंगाड़िया पिपल्या), रामचंद जी (नीमच सिटी), गोपाल जी (बोरखेड़ी) और परभुलाल जी (साल्याखेड़ी) सहित बड़ी संख्या में धनगर गायरी समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने एक साथ सहभोज कर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।