अग्रोहा भवन में सेवा का महाकुंभ, दिव्यांगों को मिल रहा नया सहारा, दुखी मन से आते लोग मुस्कुराते हुए जा रहे हैं।

Neemuch headlines March 16, 2026, 5:04 pm Technology

नीमच। शहर के अग्रोहा भवन में अग्रवाल विकास समिति नीमच एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशाल कृत्रिम अंग व दिव्यांग उपकरण वितरण सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में दिव्यांगजन लाभ लेने के लिए पहुंचे। कई दिव्यांगजन घसीटते हुए या दूसरों के सहारे शिविर तक पहुंचे, लेकिन उपकरण मिलने के बाद उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली। अग्रवाल विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल गर्ग व सचिव सुनील सिंघल तथा संयोजक मंडल के अनिल मंगल और पंकज मित्तल ने बताया कि 14 से 16 मार्च तक चल रहे इस मेगा शिविर में अब तक 51 कृत्रिम पैर, 50 कैलीपर्स और 15 कृत्रिम हाथ लगाए जा चुके हैं।

सके साथ ही 80 ट्राईसाइकिल, 55 व्हीलचेयर, 200 श्रवण यंत्र, 35 वॉकर और 75 छड़ियां भी दिव्यांगजनों को निशुल्क वितरित की गई हैं। शिविर में अग्रवाल समाज के कई सदस्य दिनभर उपस्थित रहकर दिव्यांगजनों की सेवा में जुटे हुए हैं। इस शिविर के लिए कुल 700 लाभार्थियों का पंजीयन हुआ है, जिनमें से दूसरे दिन लगभग 360 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए। पंजीयन व शिविर संचालन में गोपाल अग्रवाल (बैंक), श्याम अग्रवाल (एमपीईबी), अशोक सिंघल (इंजीनियर), बनवारीलाल जिंदल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल (मोरवन), गुणवंत गोयल, विनोद अग्रवाल (दड़ोली), इंजीनियर द्वारका बंसल, राजेश गोयल (कनावटी), गोपाल सिंघल, सतीष गोयल (बैंक) और अनिल गर्ग का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। इसके अलावा रेड क्रॉस और जिला चिकित्सालय की टीम ने शिविर स्थल पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर लाभार्थियों को बड़ी राहत प्रदान की।

Related Post