भादवामाता-सावन मार्ग पर खेत में मिला 33 वर्षीय महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

Neemuch headlines March 16, 2026, 5:27 pm Technology

नीमच। जिले के जवासा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत भादवामाता, सावन मार्ग पर स्थित एक खेत में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सावन निवासी प्रभुलाल माली के खेत में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका की पहचान फूलकुंवर (33 वर्ष) पिता कालू सिंह निवासी चंदू के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार महिला पिछले कुछ समय से भादवामाता क्षेत्र में रह रही थी. सूचना मिलने पर जवासा पुलिस चौकी प्रभारी असलम पठान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय नीमच भेज दिया। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। अगली खबर अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता م

Related Post