मेष राशिफल :-
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रह सकता है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस हफ्ते किसी प्रभावी व्यक्ति अथवा इष्टमित्रों की मदद से उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। कार्य विशेष के लिए संघर्ष कामयाब होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको इस सप्ताह धन के लेनदेन में थोड़ी सावधानी के साथ निर्णय लेने होंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय करते समय कागजी काम को ठीक तरीके से करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी आर्थिक स्थिति में खासा सुधार होता हुआ दिखाई देगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। छात्र वर्ग को उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत और संबंध की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
उपाय :-
प्रतिदिन पंचमुखी हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
वृषभ राशिफल :-
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने की गलती न करें और लोगों की नेक सलाह का स्वागत करें। सप्ताह की शुरुआत में संघर्ष के साथ कार्यों की सिद्धि होगी। इस दौरान लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और न ही किसी को अपनी कमजोरी बताएं, अन्यथा लोग उसका गलत फायदा उठा सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष के लिए धन की कमी से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान ऋण लेने की स्थितियां बन सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाधाओं के बावजूद कारोबार में लाभ बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अधिक बोझ रहेगा। संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह अपनी वाणी को मधुर बनाएं और नये रिश्ते बनाते समय पुराने रिश्तों की उपेक्षा करने की गलती भूलकर न करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसका बेवजह प्रदर्शन करने से बचें। इस सप्ताह आपके वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद बना रह सकता है। ससुराल पक्ष के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता भी आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय :-
किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं। शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में दूध और मिश्री दान करें।
मिथुन राशिफल :-
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। इस सप्ताह अथक परिश्रम और प्रयास करने के बाद ही कार्यों में मनचाहा फल मिल पाएगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों का अनचाही जगह पर तबादला होने अथवा अनचाही जिम्मेदारी मिलने से मन परेशान रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी भी योजना अथवा कारोबार में सोच-समझकर निवेश करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान पुराने लोगों से मेल-मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह घर की किसी बुजुर्ग महिला का खराब स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। संतान के व्यवहार और उसके भविष्य को लेकर भी चिंता सताएगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर के साथ बेवजह का तर्क-वितर्क करने से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। स्थितियों को सामान्य बनाने में लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशिफल :-
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। पूरे सप्ताह आपको घर और बाहर लोगों का समर्थन सहयोग प्राप्त होता रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से तमाम तरह के लक्ष्यों को हासिल करने में अंतत: कामयाब होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध में मनचाहा लाभ पाने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें आपके अनुकूल होती चली जाएंगीं। इस सप्ताह कार्यों के समय पर और मनचाहे तरीके से पूरा होने से मन प्रसन्न और आपके भीतर सकारात्मकता बनी रहेगी। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान उन पर बॉस की पूरी कृपा बरसेगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ी उलझनें दूर होंगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आप पर विशेष आशीर्वाद बरसेगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
सिंह राशिफल :-
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में अपनी दिनचर्या एवं खानपान का ख्याल रखें और मौसमी बीमारी से खुद का बचाव करें। इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर के साथ तर्क-वितर्क करने से बचना चाहिए। छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय लोगों के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने कार्य को साधना उत्तम रहेगा। कुल मिलाकर बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए कठिन परिश्रम से ही प्रयास सफल होंगे। इस सप्ताह जमापूंजी का सदुपयोग करें और खुले हाथ से खर्च करने से बचें अन्यथा सप्ताह के अंत तक धन उधार लेने की नौबत आ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के सामने अपनी बात रखने के साथ दूसरों की भावनाओं और बातों की भी कद्र करें। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए विश्वास कायम रखें।
उपाय :-
प्रतिदिन सूर्य देवता को अर्घ्य देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
कन्या राशिफल :-
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत, संबंध और सर्विस इन तीनों ही स्थितियों को लेकर थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेल सकते हैं। इस दौरान करियर-कारोबार में भी विरोधियों के सक्रिय रहने के कारण उठापटक की स्थिति देखने को मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में अनावश्यक चीजों पर धन खर्च होने पर आपका मन खिन्न रहेगा। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता बनी रहेगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या चिंता का बड़ा कारण बनेगी। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। इस आपके पारिवारिक दायित्व बढ़ सकते हैं। सहोदर भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से मन व्यथित रहेगा। प्रेम अथवा दांपत्य संबंधों को बेहतर बनाने के लिए संवाद का सहारा लें। तमाम तरह की विपरीत स्थितियों के बीच माता-पिता और जीवनसाथी का व्यवहार सहयोगात्मक बना रहेगा।
उपाय :-
प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं पूजा करें। बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग का वस्त्र दान करें।
तुला राशिफल :-
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको लोगों के साथ अधिक तर्क-वितर्क वाली स्थिति से बचने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी किसी दूसरे के मामले में टांग न अड़ाएं और अपने लक्ष्य पर फोकस करें अन्यथा बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके लिए आपको अपनी जमापूंजी निकालनी पड़ सकती है। इस दौरान कारोबार में आय के मुकाबले अधिक व्यय होगा। इस दौरान धैर्य रखने कार्य में सिद्धि संभव हो पाएगी। सप्ताह के मध्य में कुछेक बाधाओं के बावजूद कार्य बनते हुए नजर आएंगे। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह विशेष प्रयास करने होंगे। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के सदस्यों का अपेक्षाकृत कम सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में एकदूसरे की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय :-
प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन धर्म स्थान पर चीनी, मिश्री आदि का दान करें।
वृश्चिक राशिफल :-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में स्थितियां थोड़ी संतोषजनक रहेंगी लेकिन उत्तरार्ध में आपको कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान बनते हुए कार्यों में विघ्न आने से मन खिन्न रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचना होगा, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। पूरे सप्ताह आपके स्वभाव में क्रोध एवं चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह ऋण एवं रोग से बचने की आवश्यकता बनी रहेगी। ऐसे में अपनी सेहत पर ध्यान दें तथा खर्च पर नियंत्रण करें। अधिक परिश्रम और प्रयास करने के बाद ही निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति संभव हो पाएगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर पर भावनात्मक दबाव बनाने से बचें।
उपाय :-
कष्टों को दूर करने और कामनाओं की पूर्ति के लिए प्रतिदिन हनुमत साधना करें। मंगलवार के दिन विशेष रूप से बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
धनु राशिफल :-
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह चीजें कभी बनती तो कभी बिगड़ती हुई नजर आएंगी। ऐसे में इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को आधे -अधूरे मन से करने या फिर कहें लापरवाही करने से बचना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र अथवा व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपकी बनती चीजों को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। यदि आप रोजी-रोजगार में बदलाव का विचार बना रहे हैं तो ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। संपत्ति के क्रय-विक्रय में बाधा आ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है। सप्ताह के मध्य में प्रभावी लोगों के साथ मेल-मुलाकात का संयोग बनेगा। समाजसेवा अथवा राजनीति से जुड़े कार्य करने वालों के लिए यह समय प्रतिकूल रहने वाला है। लोग आपके द्वारा लिए गये फैसलों पर सवाल उठा सकते हैं। सप्ताह के अंत में अचानक से किसी कार्य विशेष के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम-संबंध में उतावलेपन से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। जीवनसाथी की उचित सलाह का सम्मान करें।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का श्रद्धा और विश्वास के साथ पाठ करें।
मकर राशिफल :-
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम का मंत्र हमेशा याद रखना होगा। इस सप्ताह आप यदि आप बगैर आपा खोए अपने धैर्य और विवेक को बनाए रखते हैं तो अपनी सूझबूझ के जरिए तमाम समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र अथवा कारोबार में कोई बड़ी अड़चन आ सकती है, जिसे दूर करने में आपका कोई मित्र या शुभचिंतक काफी मददगार साबित होगा। इस दौरान अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। घर और बाहर दोनों जगह जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, लेकिन लोगों का सहयोग और समर्थन भी भरपूर मिलता रहेगा। छात्र वर्ग को आलस्य त्याग कर कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाहा फल प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा ज्यादा फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आप करियर-कारोबार से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं, जिसका भविष्य में सुखद परिणाम प्राप्त होगा। घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा। सहोदर भाई-बहनों का व्यवहार सहयोगात्मक बना रहेगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम-प्रसंग सामान्य रूप से चलता रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग मिलने की संभावना बनेगी।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से साधना एवं शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ राशिफल :-
कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का थोड़ा समय यदि छोड़ दिया जाए तो बाकी हफ्ता शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से ही अपेक्षाकृत सहयोग कम मिल पाएगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोग धन लाभ एवं उन्नति के पर्याप्त अवसर मिलने के बावजूद उसका पूरी तरह से लाभ नहीं उठा पाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने विरोधियों और उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी, जो आपको आपके लक्ष्य से अक्सर भटकाने की कोशिश करते रहते हैं। सप्ताह के मध्य से परिस्थितियों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान सोचे हुए कार्य समय पर बनने के साथ आपको जिंदगी एक बार फिर पटरी पर आती हुई नजर आएगी। आपके पराक्रम और पुरुषार्थ से बिगड़े हुए काम बनेंगे। पदोन्नति एवं धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। घर और बाहर लोग आपके निर्णय की प्रशंसा करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय :-
प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन चीटिंयों को आटा डालें।
मीन राशिफल :-
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके द्वारा किए गये प्रयास और परिश्रम का फल थोड़ा देर से या फिर कहें रुकावटों के बाद प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपको अपनी जमापूंजी खर्च करनी पड़ सकती है अथवा किसी से धन भी उधार लेना पड़ सकता है। इस दौरान पास के फायदे में दूर का नुकसान करने की गलती भूलकर न करें। अपनी जमापूंजी का भली-भांति उपयोग करें। धन को किसी योजना अथवा कार्य विशेष में लगाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र अथवा कारोबार में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी काम समय पर निबटाने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपको धार्मिक-मांगलिक अथवा किसी विशेष अवसर में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति के मेल-जोल बढ़ेगा। इस सप्ताह घर-परिवार से जुड़ी कुछ समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती हैं। भूमि-भवन से जुड़े विवाद के चलते परिवार के आत्मीय सदस्यों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। उनके साथ वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें। गुरुवार के दिन गाय को गुड़ एवं रोटी खिलाएं।