मेष राशि :-
आज का दिन रोमांच रहेगा। आपको कुछ रोचक और रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन आज सुखद और खुशहाल रहेगा। आप आज मित्रों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आज वाहन और भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। कारोबार व्यापार में आपके कुछ नए बदलाव होंगे, जिसका आप फायदा उठाएंगे। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। लेकिन आज किसी से भी वाद विवाद में उलझने से आपको बचना चाहिए। आज भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। जल में काले तिल मिलाकर पीपल को अर्पित करें।
वृषभ राशि :-
आज अनजान व्यक्ति से सतर्क रहें। लोगों की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से आपको बचना होगा। आपका वैवाहिक जीवन आज सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से आप आज सहयोग भी प्राप्त कर सकेंगे। आपको लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज कमाई से अधिक खर्च होने की आशंका है जिससे आपका बजट आज प्रभावित हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी भी तरह से उधार और कर्ज लेने देन से बचें। आपको आज अपनी किसी प्रतिभा को दिखाने का भी मौका मिल सकता है। बच्चों की ओर से आप आज खुशी पाएंगे। आज वृषभ राशि वालों का भाग्य 78 प्रतिशत साथ दे रहा है। शनि चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन राशि :-
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप रचनात्मक और कलात्मक विषयों में आज रुचि भी लेंगे। निजी स्वार्थ के कारण कोई व्यक्ति आपके परिवार में उलझन और तनाव पैदा कर सकता है,ऐसे में आपको आज समझदारी और संयम से काम लेना होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला ले सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आप पर काम का दबाव अधिक हो सकता है। वैसे आप बेहतर प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। आज मिथुन राशि वालों का भाग्य 86 प्रतिशत साथ दे रहा है। बजरंगबली की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि :-
आज का दिन लाभदायक और सामान्य रहेगा। आपको आज परिवार और सगे संबंधियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके घर पर आज किसी मेहमान के आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन सकता है। गृहस्थ जीवन आपक आज सुखमय रहेगा। लव लाइफ के मामले में भी दिन आज अनुकूल है। लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और लेने-देन के मामले में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। वैसे आज बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
सिंह राशि :-
आज का दिन लाभदायक और महत्वपूर्ण रहेगा। आपको आज अपने कुछ पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने पर ध्यान देना होगा। किसी चली आ रही समस्या का आज समाधान हो सकता है। आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिल सकता है। आज पैसा निवेश करते समय सावधान रहना होगा। व्यावसायिक कार्यों के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन काम का दबाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। किसी नई समस्या से उलझन भी महसूस करेंगे।
कन्या राशि :-
आज का दिन भक्ति और अध्यात्म से परिपूर्ण रहेगा। आप आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको आज घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी आज सुधार होगा। जबकि आज लगन और मेहनत से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। बिजनेस में कोई जरूरी काम आसानी से पूरा हो जाएगा। प्रॉपर्टी और रुपये-पैसे के लेनदेन में बहुत सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर होगा।
तुला राशि:-
आज शनिवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आप अपनी लाइफ को आज संतुलित और संयमित बनाकर रखेंगे। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज आज किसी काम में सफलता मिलने की खुशी होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लव लाइफ में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आपको आज सुख साधन मिलेंगे। कोई चाहत पूरी होने की खुशी होगी। राजनीतिक संपर्कों से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चल रही प्रॉपर्टी डील सफल हो सकती है।
वृश्चिक राशि :-
आज शनिवार का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा और सेहत के मामले में भी अपना ख्याल रखना होगा। आपको आज बिजनेस में कुछ उलझन का सामना करना होगा वैसे आज कुछ अप्रत्याशित लाभ भी आपको प्राप्त होगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी से किसी बात को लेकर आपका मतभेद और तनाव हो सकता है। आपको आज किसी मित्र या संबंधी की मदद के लिए आगे आना होगा।
धनु राशि:-
आज सितारे बताते हैं कि आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता भी आज बेहतर होगी। वैसे आज आपको अपने कामकाज में सतर्क रहना चाहिए। कोई पुरानी समस्या उभर आने से परेशानी हो सकती है। जिन जातकों के विवाह की बात चल रही है उनके रिश्तों में आज सुधार हो सकता। आपको आज आर्थिक मामलों में प्रयास से बढ़कर लाभ मिलेगा। आप आज अपने किसी शौक को पूरा करने के लिए धन खर्च करेंगे। आप किसी सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं।
मकर राशि :-
आज का दिन आज शनिवार का दिन शनिदेव की कृपा से लाभदायक होगा। आपको आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी शुभ और मांगलिक काम में शामिल होने का मौका भी आपको आज मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आज तनाव हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप आवेश में आकर कुछ भी बोलने से बचें। किसी उपकरण में खराबी आने की वजह से परेशानी और खर्च हो सकता है। यात्रा का संयोग बनेगा।
कुंभ राशि :-
आज का दिन मानसिक रूप से उलझन देने वाला रहेगा। आपको आज किसी काम के अटक जाने से चिंता हो सकती है। वैसे आज सुख साधनों पर आपका खर्च बढेगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपके माता-पिता हर काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे। जीवनसाथी को ओर से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आज किसी पर भी भरोसा करके उधार देने से बचें, नुकसान हो सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
मीन राशि :-
आज शनिवार के दिन घर परिवार और रिश्तों के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। अपनी समस्याओं में जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आपके मन में अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने की भावना आएगी, लेकिन भावुकता की वजह से आपको आज नुकसान भी हो सकता है। आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं तो आज लाभ पाएंगे लेकिन परिश्रम अधिक रहेगा।