Latest News

गुरूदेव रवींद्र नाथ टैगोर न केवल कवि थे बल्कि वे एक विचारधारा थे - डॉ पुरोहित, संस्था कृति ने गुरूदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई

Neemuch headlines May 8, 2025, 1:50 pm Technology

नीमच। साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था कृति ने 7 मई 2025 (गुरूवार) को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गीतांजलि के रचयिता गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई। इस अवसर पर शहर के रघुनंदन प्रसाद सर्कल के समीप स्थित टैगोर सर्कल पर संस्था कृति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गुरूदेव रवींद्र नाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कृति अध्यक्ष डॉ. अक्षय पुरोहित ने गुरुदेव के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर गहन विचार रखते हुए हुए कहा कि गुरूदेव रवींद्र नाथ टैगोर न केवल कवि थे बल्कि वे एक विचारधारा थे, जिन्होंने भारतीय साहित्य को वैश्विक पहचान दिलाई। गुरुदेव ने राष्ट्रीय गान जन गण मन की रचना की और उन्होंने रवींद्र संगीत की सौगात भी देश को दी। कृति परिवार के अन्य सदस्यों ने भी गुरुदेव की कविताओं, विचारों व मानवतावादी दृष्टिकोण का स्मरण किया और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान सचिव कमलेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल, सहसचिव योगेश पाटीदार , महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती मंजुला धीर, किशोर जेवरिया, ओमप्रकाश चौधरी, प्रकाश भट्ट, सत्येंद्र सिंह राठौड़, इंजीनियर बाबूलाल गौड़, मुकेश कासलीवाल, तेज सिंह जैन, गणेश खंडेलवाल, घनश्याम अंब, श्याम टांकवाल, जगदीश लोगड, जगदीश लोगड़ सहित कृति परिवार के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Post