नीमच । सामाजिक एकता के बिना सनातन धर्म की रक्षा नहीं हो सकती है। सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए युवा वर्ग को जागृत होना पड़ेगा। अपने निजी स्वार्थों को छोड़कर धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग करें। सभी समाजों में आपसी व पारिवारिक विवादो को समाप्त करना होगा। यदि हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। यह बात पंडित दशरथ शर्मा ने कही। वे बालाजी नवयुवक मंडल रामपुरा दरवाजा जावद के तत्वाधान में नो दिवसीय अमृत कलश स्थापना महोत्सव एवं राम कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सामाजिकबुराई के अंत बिना राम आने वाले नहीं है। युवा वर्ग को हमारी कथनी और करनी में अंतर करना होगा। हम जैसा दिखते हैं वैसे ही हमें कर्म करना चाहिए। हमें जीवन में सरल और विनम्र बनना चाहिए तभी हमारा राम कथा सुनना सार्थक होगा। 25 साल तक माता-पिता संघर्ष कर बेटा बेटी को उच्च शिक्षा दिलाते हैं। लेकिन उस समय माता-पिता दुःखी होते हैं जब बेटा बेटी कह दे तुमने हमारे लिए किया ही क्या है यह चिंतन का विषय है। मोह के अंधकार को त्यागे बिना जीवन में शांति नहीं मिलती है। शिव कल्पवृक्ष के समान है। यज्ञ व कथा में मन से सेवा करना चाहिए इसका पुण्यफल अवश्य मिलता है। शराब और सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक मोबाइल का नशा है बच्चों को मोबाइल देने से बचना चाहिए। जहां राम कथा होती है वही अयोध्या बन जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार पर पुजा अर्चना से हुआ। दशरथ महाराज श्री ने नारद मुनि, वृन्दा, जालन्धर, संत कुमार, शिशुपाल, जय विजय, कागभषुण्डी, दण्ड कारण्य, राम, शिव कथा, गुरु वशिष्ठ, सती पार्वती, अयोध्या, कैलाश पर्वत, शबरी, सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व पर प्रकाश डाला। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आरती व रामायण पौथी पुजन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता समंदर पटेल, विजय मुच्छाल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण कर करवाया गया। राम कथा में अठाना, तारापुर, कनेरा, सुखानंद, मंदसौर आदि , ग्रामीण क्षेत्रों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। धर्म सभा का संचालन एडवोकेट एड सत्यनारायण शर्मा ने किया। इस अवसर पर भक्ति पंडाल में रात्रि 8 बजे सुंदरकांड का पाठ का आयोजित किया गया आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। श्री राम कथा पंडित दशरथ शर्मा भाई जी के श्री मुख से प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक प्रवाहित हो रही है। यज्ञ में आज आहुतियां दी जाएगी.. यज्ञ आचार्य कैलाश नारायण शर्मा सीतामऊ वाले के सानिध्य में आज 30 अप्रैल को प्रायश्चित कर्म यज्ञ मंडप प्रवेश, स्थापित देवता पूजन, यज्ञ शुभारंभ सुबह 8 से 12 बजे तक एवं शाम 4से 6 बजे तक प्रतिदिन पंच कुंडात्मक पंच दिवसीय यज्ञ में विद्वान पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हजारों आहुतियां दी जाएगी। शिव पार्वती विवाह राम जन्म में झूमे श्रद्धालु भक्त... श्री राम कथा के मध्य महाराज दशरथ शर्मा भाई जी द्वारा जब शिव पार्वती विवाह व श्री राम जन्म प्रसंग के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महत्व पर प्रकाश डाला तभी भक्ति पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों द्वारा जय जय भोलेनाथ ओम नमः शिवाय की जय जय जय श्री राम जय घोष लगाई गई। बाल राम डेढ़ वर्ष की चित्रा किरण अनिल धाकड़ को श्रृंगारित किया गया। श्रद्धालु भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा से शिव विवाह व राम जन्म की बधाई के गीत गाकर अगवानी की गई। इस अवसर पर आतिशबाजी कर प्रसन्नता व्यक्त की गई। राम जानकी विवाह आज श्री राम कथा के मध्य पंडित दशरथ शर्मा द्वारा आज 30 अप्रेल को राम जानकी विवाह प्रसंग के महत्व प्रतिपादित किया जाएगा।