Latest News

वृषभ, मिथुन और कुंभ सहित इन राशि के लिए लाभदायक दिन, जाने बाकी राशियों का हाल पढ़े आज का राशिफल

Neemuch headlines April 25, 2025, 7:47 am Technology

मेष राशि :-

आज का दिन खर्चीला रहेगा। किसी बात को लेकर आज मानसिक तनाव भी बना रह सकता है। आज संभव है कि आपको नींद भी जल्दी नहीं आए। आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामलों में कुछ भी बोलने से बचें। वैसे आज कारोबार में आपको अच्छी डील मिल सकती है। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला है तो इसमें आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

​वृषभ राशि :-

आज का दिन लाभदायक है। आपको आज अप्रत्याशित रूप सै लाभ मिलने की खुशी होगी। कारोबार में आज आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको आज उन्नति का भी मौका मिलेगा। आपको आज पिता और घर के बड़ों से भी सहयोग मिल सकता है। आज की अच्छी बात है कि आपका वैवाहिक जीवन आज सुखद होगा और आपकी किसी चली आ रही परेशानी का समाधान परिवार के सहयोग से हो जाएगा। नौकरी में आज आप अपने काम के प्रति सजग रहेंगे और अधिकारी वर्ग से तारीफ भी प्राप्त कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में आज वृषभ राशि के छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

​मिथुन राशि :-

आज का दिन कामकाज और करियर के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का भी लाभ मिलेगा। साझेदारी में कोई काम करने से भी आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आप चाहें तो आज कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। करियर को लेकर आपको कोई शुभ परिणाम मिल सकता है। लेकिन आपको आज कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करना होगा नहीं तो किसी गलती की वजह से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और उपहार भी प्राप्त कर सकते हैं। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना शुभ लाभदायक रहेगा। ​

कर्क राशि :-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शुभ ग्रहों के साथ पाप ग्रहों की भी युति में राशि स्वामी चंद्रमा रहेंगे ऐसे में निर्णय सोच समझकर लेना होगा जल्दबाजी का फैसला नुकसानदायक होगा। वैसे आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों की मदद से लाभ मिल सकता है। परिवार में जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको आज कुछ परेशानी हो सकती है। पिता के मार्गदर्शन और सहयोग से आपको आज फायदा मिल सकता है। आपको आज बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्च पर आपको कंट्रोल करने की जरूरत है। कुछ शुभ काम पर भी व्यय होने का योग है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शहद युक्त पान देवी लक्ष्मी को अर्पित करें। ​

सिंह राशि :-

आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों और अधिकारी से सहयोग मिलेगा। सितारे बताते हैं कि आज आपको उपहार के रूप में कोई प्रिय और मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो आज आपको बहुत ही अच्छे से रिसर्च करके ही लेनदेन करना चाहिए। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव अथवा दूरी का अहसास हो सकता है। नौकरी में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपको आज सतर्क भी रहना होगा कोई आपको धोखा भी दे सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। माता के चरण छूकर आशीर्वाद लें। ​

कन्या राशि :-

आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। लेकिन इस राशि के जातकों को शिक्षा के मामले में अधिक सजग और सतर्क रहना होगा। आपको आज अपनी व्यवहार कुशलता और कार्यक्षमता का भी पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी में आपकी स्थिति आज अच्छी रहेगी और अगर आपने पूर्व में कोई निवेश किया है तो इसका शुभ परिणाम आपको मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती आज परिवार वालों के सामने आ सकती है जिससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपको आज आर्थिक मामलों में बिजनेस में लाभ मिलेगा। आपका फंसा हुआ धन भी आपको आज मिल सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। ​

तुला राशि :-

आज आर्थिक लाभ के साथ कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है और यदि आप किसी उद्देश्य से बाहर जा रहे थे तो वह उद्देश्य भी पूरा होगा। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी प्रगति के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और आपको आज नौकरी में कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। यदि आपको संतान की शिक्षा से संबंधित कोई चिंता थी तो वह भी दूर हो जाएगी। आपको आज पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। ​

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन लाभदायक रहेगा और आपको आज कोई प्रसन्नतादायक खबर मिलेगा। आपकी मुलाकात आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है जिससे आपको आज फायदा मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा। साथ ही आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा, कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। आपको ससुराल वालों से लाभ और सहयोग प्राप्त हो सकता है, तालमेल बनाकर रखें। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि :-

आज का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी से आपका मतभेद हो सकता है। व्यापार में यदि आपने पार्टनरशिप में कोई काम किया है तो आपको आज सतर्क रहना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने में दिक्कत आएगी। कार्यस्थल पर अगर कोई आपको सलाह देता है तो आपको सोच समझकर उस पर आगे बढने की जरूरत है। आपको आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य में भाग लेने का आपको मौक मिल सकता है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु सहित देवी लक्ष्मी की भी पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।

मकर राशि :-

आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपको कोई काम अटक जाने से आपको आज चिंता हो सकती है। आपको आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। संतान के करियर और स्वास्थ्य से संबंधित किसी बात को लेकर आज आप चिंतित हो सकते हैं। आपको आज अपनी वाणी और क्रोध पर भी कंट्रोल करना होगा,जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो नुकसान हो सकता है। शिक्षा के मामले में आज छात्रों को अधिक ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि मानसिक भटकाव की वजह से पढाई में रुचि कम होगी। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। अन्न का दान देना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि :-

आज का दिन लाभदायक है। राशि से दूसरे भाव में आज चंद्रमा का संचार आर्थिक मामलों में आपको लाभ दिलाएगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे थे तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने के लिए जो लोग प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है। विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से आपको आज सहयोग प्राप्त हो सकता है। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह भी समाप्त हो जाएगा और आपसी रिश्ते में मधुरता आएगी। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना लाभदायक होगा। ​

मीन राशि :-

आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र के साथ ही साथ आपको आज परिवार से भी मान सम्मान मिलेगा। नौकरी में आज आपको अधिकारियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में भी आज के दिन मीन राशि के जातक लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपकी राशि में चंद्रमा के साथ राहु और शनि भी विराजमा हैं ऐसे में फैसला सोच समझकर लें और भावुकता पर नियंत्रण रखें। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को आज आप खीर का भोग लगाएं।

Related Post