मेष राशि:-,
कमाई बढने से आपको खुशी मिलेगी मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा और आपका मन आज किसी सफलता से प्रसन्न रहेगा। कोई लाभदायक डील मिलने से भी आपको खुशी मिलेगी। नौकरी में सहकर्मियं से आपको सहयोग मिल सकता है। कारोबार में तीज रहने से कमाई बढेगी। वाहन सावधानी से चलाएं और काम में सावधानी बरतें नहीं तो चोट लग सकती है। अगर आप कोई नया काम या रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो जरूर करें, सफलता मिलेगी। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।
वृषभ राशि:-
जातकों को आज क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं बनता काम भी बिगड़ सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप सेहत के मामले में किसी भी प्रकार की अनदेखी से बचें नहीं तो परेशानी होगी। आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही नहीं करें नहीं तो तकलीफ हो सकती है। कामकाज और कारोबार अच्छा चलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और शक्कर डालें।
मिथुन राशि :-
आज का गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपने खर्च पर भी आज नियंत्रण रखना होगा नहीं तो बजट प्रभावित हो सकता है। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन नौकरी में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। बुद्धि एवं चतुराई का लाभ पा सकेंगे और कोई उलझन आपकी सुलझ सकती है। दोपहर बाद आज आप अपनी प्रतिभा का भरपूर लाभ उठाने में भी सफल हो सकते हैं। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करें और पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।
कर्क राशि:-
के लोगों का मन चंचल रहेगा। आप वैचारिक उलझन के कारण मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको आज कोई जोखिम लेने से बचना चाहिए। जल्दबाजी के काम से भी आपको आज बचना चाहिए। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा और आपको आज पूर्व गए निवेश का भी आपको फायदा मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।
सिंह राशि:-
आज का दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ मिलने के योग हैं। भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी आपकी आज रुचि रहेगी। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि:-
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपनी योजना और परिश्रम का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। सुख के साधन में वृद्धि होगी। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा और कमाई में वृद्धि होगी। घर में सहयोग एवं सुख बना रहेगा। शिक्षा में आपका प्रदर्शन आज बेहतर होगा। उधार लेन देन से आपको बचना चाहिए। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं।
तुला राशि :-
के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम आपका आज पूरा हो सकता है। मित्रों और निकट संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी,सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। किसी मंदिर या धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मनोरंजन कार्यों पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। बीमार लोगों को दवाई का दान देना चाहिए।
वृश्चिक राशि :-
के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आपको को हर्षवर्धक सूचना मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों से आपका तालमेल बना रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे जिससे आपकी कमाई में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपको आज किसी काम में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी लाभदायक रहेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जल लाभदायक रहेगा।
धनु राशि :-
आज गुरुवार का दिन लाभदायक होने के साथ ही साथ मानसिक तनाव देने वाला भी रहेगा। कामकाज में आज कुछ बाधा और परेशानी आ सकती है। कोई बनता काम भी किसी तकनीकी समस्या की वजह से अटक सकता है। व्यासाय में आज परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन लाभ सामान्य रहेगा। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप जोखिम और जल्दबाजी वाली बातों से दूर रहें तो अच्छा होगा। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का रोज पाठ करें।
मकर राशि :-
आज गुरुवार का दिन लाभदायक है। आपकी योजना और काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। आपको आज सेहत का ध्यान रखना चाहिए,आंख और कान से संबंधित कुछ समस्या होने की आशंका है। लेन-देन में सावधानी रखें और किसी की बातों में आकर आज धन का निवेश करने से बचें। फंसा हुआ धन है तो निकालने का प्रयास करें, सफल होंगे। कला और रचनात्मक विषयों में आपकी आज रुचि होगी। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य प्रदान करना चाहिए।
कुंभ राशि :-
आज गुरुवार को दोस्तों के साथ मौज मनोरंजन का आनंद लेंगे। आप आज स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद मिलेगा। साथ ही आज आपको बौद्धिक कार्यकुशलता का भी फायदा रहेंगे। किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको आज मिल सकता है। नौकरी में अनुकूलता स्थित बनी रहेगी,सहकर्मियों से आप सहयोग पाएंगे। लेकिन सलाह है कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।
मीन राशि:-
के लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा दिन। धर्म कर्म और पुण्य कार्यों में आप आज सफलता पाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको आज कामयाबी मिलेगी। आर्थिक लाभ भी आपको आज मिल सकता है। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते है। आपके लिए सलाह है कि दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें नहीं तो परेशानी होगी। वाहन सावधानी से चलाए, जोखिम से बचें। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं।