मेष राशि:-
आज गुरुवार के दिन आवेश में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। नौकरी कारोबार में आज तनाव अधिक रहेगा। ऐसे में आज आपको अपनी कार्ययोजना पर बहुत ही सतर्कता के साथ काम करना होगा। जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। ऐसे में आपको आज धैर्य और संयम बनाए रखने की जरूरत है। वैसे सरकारी क्षेत्र के काम में आप सफलता पाएंगे। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की पूजा करें और तुलसी की मंजरी अर्पित करें।
वृषभ राशि:-
आज का दिन लाभदायक है। कारोबार में आज आपको बड़ा लाभ मिलेगा। आज कमाई के साथ आपका पद प्रभाव भी बढेगा। अगर आप कहीं नौकरी करते हैं तो आपकी सेवा शर्तों में सुधार हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति या बदलाव भी होना संभव है। प्रेम और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे और आप अपने पार्टनर के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। पारिवारिक माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
मिथुन राशि :-
आज कामकाज में अधिक सजग और सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आज नई चुनौतियों और उलझनों से सामना हो सकता है। वैसे आप अपनी योजना और समझदारी से स्थित को संभालने में सफल भी रहेंगे। व्यवसाय को नई दिशा देने में भी आप आज सफल रह सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। आप अपने साथी की व्यक्तिगत जरूरतों का ख्याल रखेंगे, इससे आपके बीच प्रेम और तालमेल बढेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।
कर्क राशि :-
आज कार्यक्षेत्र में अपना काम बहुत ही सजगता से करना होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। किसी बात से आपके अधिकारी भी नाराज हो सकते हैं अथवा आपसे असंतुष्ट हो सकते हैं इसलिए अपने काम से काम रखना चाहिए। वैसे घरेलू मामले में आज का दिन अच्छा है आपको परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ में आपके खुशियां बनी रहेगी। दोस्तों और सगे संबंधियों से सहयोग पाएंगे और किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद भी लेंगे। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णु स्तोत्र का पाठ करना आज लाभदायक होगा।
सिंह राशि:-
आज अपने काम के प्रति सतर्क और सजग रहेंगे। आपको आज एक से अधिक क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। आप आज कमाई मे वृद्धि के लिए कुछ नई योजना पर विचार कर सकते हें या काम कर सकते हैं। अकाउंट के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। लव लाइफ के मामले में आज प्रेमी से आपको सहयोग मिलेगा। आपकी किसी परेशानी का हल भी प्रेमी के सहयोग से हो सकता है। जो लोग बीमार चल रहे हैं कुछ दिनों से उनकी सेहत में भी आज सुधार होगा। आपको आज कोर्ट कचहरी के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा और कुछ मामला फंसा है तो इससे निकलने में सफल होंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं।
कन्या राशि :-
आज बुद्धिमानी और चतुराई से करियर में लाभ मिलेगा। आपके सामने बेहतरीन मौके आएंगे, जो आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। आय के साथ-साथ पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों को लेकर आप आज सोच विचार में रहेंगे। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी से खुशी मिलेगी। आपको आज अपनी कलात्मक क्षमता का भी लाभ मिलेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।
तुला राशि :-
आज का दिन करियर में उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और ज्ञान का भी आपको फायदा होगा। शांति और सद्भाव बना रहने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आप पारिवारिक मामलों पर आज काफी धन भी खर्च कर सकते हैं। आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। महिलाओं को मायके से अच्छी खबर मिलेगी। आज इस राशि के जातकों को बिजनेस में खूब लाभ मिलेगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीदामोदराष्टकम् का पाठ करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज निवेश द्वारा भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी मे आज आपका प्रभाव बढेगा। आपके अधिकारी आपको प्रोत्साहन प्रदान करेंगे। आपको आज लेकिन दिखावा करने से बचना होगा। शान दिखाने के चक्कर में धन खर्च कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको ध्यान देना होगा क्योंकि मन आप आज इधर उधर की बातों में अधिक जाएगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें, उनकी समस्या को लेकर भी चिंता हो सकती है। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ लाभदायक होगा।
धनु राशि :-
आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी और कई अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। आज अपने कारोबार के सिलसिले में यात्रा का प्लान बना सकते हैं। छोटी अथवा लंबी दूरी का यात्रा का संयोग बनेगा। प्यार में आध्यात्मिक भावनाओं का मिश्रण होगा और प्रेमी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। आपको आज सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा और नौकरी में आपको आगे बढ़ने का भी अवसर प्राप्त होगा। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः का जप करें।
मकर राशि :-
आज अपने प्रयास अपेक्षा अनुसार सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। लेकिन धैर्य बनाए रखें आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी, देर से ही सही कामयाबी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में आज आपसी समझ और विश्वास बढेगा। आप आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं। लव लाइफ के में आप भाग्यशाली रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
कुंभ राशि:-
के जातकों को करियर में उन्नति का मौका देगा। आप अपने काम को बेहतर तरीके से आज अंजाम दे पाएंगे जिसके लिए आपको प्रोत्साहन भी मिल सकता है। घरेलू जीवन आपका आज सुखद रहेगा और आप अपने घर में शांति और सद्भाव बनाए रख पाएंगे। आप अपने प्रयासों से अपनी लव लाइफ को रोमांटिक बना पाएंगे और आपकी शाम और सुखद रहेगी। आपको आज कोई अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
मीन राशि :-
आज सोच समझकर कोई भी फैसला लेना होगा। जल्दबाजी में किया गया काम और फैसला हानिकारक होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आज दूसरों की सलाह पर काम करने की बजाय अपनी बुद्धि पर विश्वास करें, यह आपके लिए अधिक फायदेमंद होगा। अपने प्यार और परिवार के साथ लंबी छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका प्रेम संबंध और मधुर होगा। अपने धैर्य और चतुराई से आप अपने सभी रिश्ते को संतुलित रख पाएंगे। आपके प्रयासों में भाग्य आपका पूरा साथ आज दे रहा है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा अथवा मंत्र का पाठ करे।