Latest News

आज फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी तिथि और महेश्वर व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समयम्

Neemuch headlines March 12, 2025, 8:20 am Technology

: आज फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी तिथि है जो प्रातः 09:12 बजे तक है, उसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी। मघा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04:06 बजे तक है। शुभ मुहूर्त में ब्रह्म मुहूर्त, विजय मुहूर्त और गोधूलि बेला शामिल हैं। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। आज का पंचांग, 12 मार्च 2025: राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 21, शक संवत 1946, फाल्गुन शुक्ल, त्रयोदशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 29, रमजान 11, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि प्रातः 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 06 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग अपराह्न 01 बजे तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार:-

महेश्वर व्रत।

सूर्योदय का समय : सुबह में 6 बजकर 33 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 6 बजकर 27 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजे से 57 मिनट तक सुबह में 5 बजकर 46 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

निशिता काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से रात में 12 बजकर 55 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा।

इसी के साथ दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 33 मिनट से 8 बजकर 2 मिनट तक।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज गणेशजी की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें। बाण का पाठ जरूर करें।

Related Post