मेष राशि :-
आज सितारे बताते हैं कि आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सजग और सक्रिय रहेंगे। साथ ही आज आप अपने काम में किसी प्रकार का समझौता पसंद नहीं करेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक व्यवसाय करने वाले लोगों को आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आर्थिक लाभ के भी संयोग बनेंगे। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से आपको चिंता हो सकती है। खाने पीने के मामले में संयम बरतें। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।
वृषभ राशि:-
आज का दिन लाभदायक तो है लेकिन सेहत के मामले में इनके अपना ध्यान भी रखना होगा। आज आप अपने सांसारिक सुखों पर धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप आज घर किसी की व्यवस्था को बनने में भी सहयोग करेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में भी कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम मे परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। मूंग की दाल का दान करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि:-
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र के साथ आपको घरेलू मामलों पर भी ध्यान देना होगा। लेकिन आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। कारोबारी जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा लेकिन प्रतिद्वंद्वियों से इनको चुनौती भी मिलेगी। वैसे आज आपको ससुराल पक्ष के संबंधियों से अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका तालमेल रहेगा और आप प्रेमी के लिए गिफ्ट ले सकते हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी की ओर से आपको आज सपोर्ट और सहयोग मिल सकता है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करें।
कर्क राशि :-
आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी होगी। आपकी कोई चाहत पूरी होगी जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको आज दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजक करने का मौका मिलेगा। नौकरी में आपके सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी। सहकर्मियों से आपका तालमेल बना रहेगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। छोटी दूरी की यात्रा का भी संयोग बन सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि :-
आज चंद्रमा का गोचर होना शुभ फलदायी रहेगा। भावुकता पर काबू रखेंगे तो सभी कुछ आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन भी आपका आज अनुकूल रहेगा। आप घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आज आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। आपको आज अपने मन की बातों को सोच समझकर किसी के साथ शेयर करना चाहिए। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखे। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।
कन्या राशि :-
आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको आज शिक्षा और कारोबार में सफलता मिलने का योग है। आज विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से समर्थन और सहयोग दोनों मिलेगा। अगर आज आप किसी की सलाह पर अपना पैसा निवेश करते हैं तो यह आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है, इसलिए आज आपको आर्थिक मामलों में सोच समझकर अपनी बुद्धि से फैसला लेना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के प्रति सजग रहना होगा। जिन जातकों को पथरी की शिकायत है उनकी परेशानी बढ सकती है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।
तुला राशि:-
आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज अपने कारोबार में लाभ मिलेगा। अच्छी बात यह भी है कि आपको अपने बिजनेस में साझेदारों से भी आज पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका अच्छा है। आपको कहीं से धन का लाभ मिल सकता है। साथ ही जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी आज सुधार होगा। बच्चों की ओर से थोड़ी परेशानी रह सकती है। उनकी शिक्षा पर स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि :-
के कर्म भाव में हो रहा चंद्रमा का गोचर आज इनके लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के बीच आज तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी इससे आपको उनसे अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा। आज आप शौक और मनोरंजन की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। आपके घर किसी मेहमान के आगमन का संयोग बन सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज कोई अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और राहु के मंत्र का जप करें।
धनु राशि :-
आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। परिवार के साथ आपका जीवन मनोरंजक बीतेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा नहीं तो आपका खर्च बजट से बाहर हो सकता है। वैसे आपको कुछ भौतिक सुख साधन भी प्राप्त होगा। आप आज अपने किसी चाहत को पूरी कर पाएंगे। आपको आज दोस्तो से भी सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। बैंकिंग से संबंधित काम में भी आपको आज सफलता मिलेगी। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
मकर राशि :-
के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आप सुबह से ही सक्रिय होकर अपने काम में लगे रहेंगे। आपके कई रुके हुए काम भी आज पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी का भी आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। लव लाइफ भी आज आपकी सुखद रहेगी। प्रेमी के लिए आप आज उपहार ले सकते हैं। किसी की मदद करने के लिए आपको आज समय और धन दोनों खर्च करना पड़ सकता है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
कुंभ राशि:-
लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है, इसलिए आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। आर्थिक मामलों में आपके सितार कहते हैं कि आपको आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो आपका धन फंस सकता है। नौकरी में आपके ऊपर आज काम का दबाव रहेगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपके सहयोगी और सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज बच्चो के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही आज आप मनपसंद भोजन का भी आनंद लेंगे। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें।
मीन राशि :-
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आपको अपने व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। आपको आज दोस्तों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रह सकता है। कोई पुरानी चाहत आज पूरी हो सकती है। धर्म कर्म के कार्यों में भी आपकी आज रुचि रहेगी। वाहन पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं।