राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 17, शक संवत 1946, फाल्गुन शुक्ल, नवमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 25, रमजान 07, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि प्रातः 08 बजकर 17 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 29 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग सायं 04 बजकर 24 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 08 बजकर 17 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय :
सुबह में 6 बजकर 38 मिनट तक।
सूर्यास्त का समय: शाम में 6 बजकर 25 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त 8 मार्च 2025 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 1 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से रात में 12 बजकर 56 मिनट तक।
गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 47 मिनट तक।
रवि योग पूरे दिन रहने वाला है।
आज का अशुभ मुहूर्त: -
सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा।
इसी के साथ सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।
दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।
अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 35 मिनट तक।
दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 39 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट तक।
आज का उपाय :
आज पीपल के पेड़ को अर्घ्य दें।