मां पार्वती के साथ हुआ पाणीग्रहण संस्कार, नगर और क्षेत्रवासी बनें बाराती आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी एवं फूल मालाओं से दुल्हन की तरह सजा नगर।
सिंगोली। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर 26 फरवरी को भव्य शाही सवारी भगवान भोलेनाथ के भक्तों द्वारा निकाली गई। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि शाही सवारी के रूप में भूत भावन भूतेश्वर नाथ अपनी बारात लेकर भूतेश्वर मंदिर से दोपहर 1 बजे निकले जो चौधरी मौहल्ला अहिंसा पथ बापू बाजार होते हुए तहसील कार्यालय के बाहर बने शिव मंदिर परिसर पहुंचे जहां भूत भावन भूतेश्वर नाथ ने आदी शक्ति माता पार्वती के साथ विधि विधान से विवाह रचाया। शिव ओर शक्ति का विवाह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ विवाह कराने के लिए मुख्य जोडे़ के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ के अलावा पांच जोड़े बैठे। शिव पार्वती विवाह को बड़े हर्षोल्लास के साथ नगर और क्षेत्र के हजारों भक्तों(बरातीयो) की उपस्थिति में विद्वान पंडितों ने सम्पन्न कराया।
तहसील प्रांगण में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर से विवाह रचाने के पश्चात भूत भावन भूतेश्वर नाथ आदी शक्ति माता पार्वती को साथ लेकर शाही सवारी के रूप में निकले विवेकानंद बाजार स्थित गोतमालय भवन पर पत्थर व्यापारी संघ ने सभी भक्तों के अल्पाहार की शानदार व्यवस्था की पुराना बस स्टैंड पर ब्रह्मा कुमारी आश्रम की ओर से शानदार झांकी सजाई गई साथ ही हरि ओम् मित्र मंडल द्वारा भक्तो के लिए भोजन के पेकेट वितरित किए गए शाही सवारी पुराना बस स्टैंड होते हुए तिलस्वां चौराहा पहुंची जहां शानदार खाटू श्याम का दरबार सजा हुआ था साथ ही कांग्रेस नेता समंदर पटेल और नगर कांग्रेस की ओर से फलाहार तो हरिहर मित्र मंडल ने फलहारी नमकीन वितरण किया। जगह जगह हुआ स्वागत सत्कार ओर पुजा अर्चना :- भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी का नगर में जगह जगह स्वागत सत्कार हुआ ओर भगवान भोलेनाथ तथा माता पार्वती की पूजा अर्चना की गई।
विधायक सखलेचा ने लिया भाग, भूतेश्वर नाथ के किए दर्शन :-
नगर में निकाली भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी में क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने भाग लिया ओर भूत भावन भूतेश्वर नाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की ओर एक लाख रुपए की सहयोग राशि शाही सवारी आयोजन समिति को देने की घोषणा की आयोजन समिति के लोगों ने किया।
विधायक सखलेचा का स्वागत अभिनन्दन मुख्य आकर्षण के केंद्र ये रहे :-
तिलस्वां चौराहे पर बनी श्री खाटू श्याम बाबा का अलौकिक दरबार, अघोरी पार्टी, भव्य आदियोगी प्रतिमा, राधा कृष्ण चलित झांकी, भगवान बाहुबली हनुमान, मां कालका की झांकी, शाही नन्दी, शाही बग्गी, मस्का बैंड, चलित झाकियां, आकर्षक लाइटिंग,डीजे,घोड़े, जिले का प्रसिद्ध सांवरिया अनिल बैंड के मधुर भजन, हाथी की सवारी, सवारी मार्ग पर भव्य आतिशबाजी, भस्म रमैया मंडल के कलाकारो द्वारा आकर्षक नृत्य शाही सवारी के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे।
प्रशासन की रही चाक चौबंद व्यवस्था :-
शाही सवारी मार्गों पर सवारी में आने जाने वाले भक्त जनों की व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग, नगर परिषद अमला पुरी तरह चाक चौबंद रहा ओर कानून व्यवस्था को बनाए रखी। पुलिस पुरी तरह सक्रिय रही फिर भी कुछ लोगों की जेबो पर जेबकतरो ने अपने हाथ दिखाए शाही सवारी में नगर सहित आसपास क्षेत्र तथा पड़ोसी राज्य राजस्थान क्षेत्र के हजारों भक्तों के शामिल हुए। शाही सवारी देर रात नंदीश्वर महादेव पर पहुंची जहां भगवान भोलेनाथ ओर माता पार्वती की महाआरती करने के पश्चात महा प्रसादी का वितरण किया गया।