सिंगोली। स्थानीय श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन समाज एवं यश मंडल ने अपनी आराध्या पूज्या गुरुजी मैय्या यश कंवर जी मा .सा.की 108 वीं जन्म जयंती चैत्र बुदी तेरस मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धर्म आराधना करते हुए स्थानक भवन में मनाई। आज के इस अवसर पर समाजजनों ने सामायिक, दया, एकासन, उपवास, करते हुए गुरुणी मैय्या की गुणो का गुणानुवाद धर्म सभा में किया गया। धर्म सभा में पूर्व विधायक दुलीचंद जैन, संघ अध्यक्ष प्रकाश नागोरी, शान्ति लाल मेहता, नाथुलाल गांधी, शांति लाल गांधी, प्रदीप जैन, पुरण गांधी, राजकुमार मेहता, शौभागमल नागोरी, राज कुमार पितलिया, दिलीप पिछोलिया, प्रकाश गांधी, चेतना मेहता ममता मेहता, स्नेहा मेहता, संजय गांधी, निधी लसोड श्रेयल गांधी महक सोनी, सुधीर लसोड, आदी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मंत्री पवन मेहता ने किया
कार्यक्रम पश्चात सभी की सामुहिक गौतम प्रसादी का आयोजन कार्यक्रम स्थल पर ही हुआ।