Latest News

आज माघ पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines February 12, 2025, 7:44 am Technology

राष्ट्रीय मिति माघ 23, शक संवत 1946, माघ शुक्ल, पूर्णिमा, बुधवार, विक्रम संवत् 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 01, शब्बान 13, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि सायं 07 बजकर 23 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र सायं 07 बजकर 36 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग प्रातः 08 बजकर 07 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। बव करण सायं 07 बजकर 23 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 07 बजकर 36 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

माघ पूर्णिमा, माघ स्नान समाप्त, फाल्गुन संक्रान्ति, श्री गुरू रविदास जयंती, श्री सत्यनारायण व्रत।

सूर्योदय का समय 12 फरवरी 2025 :

सुबह में 7 बजकर 1 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 12 फरवरी 2025 :

शाम में 6 बजकर 9 मिनट तक। आज का शुभ मुहूर्त 12 फरवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 1 बजकर 1 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 7 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 फरवरी 2025 :

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा।

इसी के साथ सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 25 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।

भद्राकाल का समय सुबह में 7 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 5 मिनट तक।

आज का उपाय :

आज गणेशजी को 21 दूर्वा अर्पित करें और भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करें।

Related Post