मेष राशि :-
आज का दिन रोमांचक और उत्साहवर्धक रहेगा। आपको गृहस्थी में सहयोग मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि झूठ और गलत तरीके से धन कमाने के तरीके से बचें। प्रेमी के साथ आज के दिन को आप यादगार बनाना चाहेंगे। आज वाहन खरीदना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपके व्यापार में कुछ नए बदलाव होंगे, जिसका आपको फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के मन में नौकरी में बदलाव और कुछ नया करने का विचार आ सकता है। आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।
वृषभ राशि :-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लेकिन सलाह है कि किसी अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करें और किसी के बहकावे में आने से बचें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर सकारात्मक रहेंगे। प्रेमीजन आज अपने बीच की सभी कड़वाहट को दूर करके रिश्ते में प्रेम बनाने रखने का प्रयास करेंगे। आज आय से अधिक धन खर्च हो सकता है। समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा दिखाकर अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं और शनि स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन राशि :-
भाग्यशाली रहने वाला है। निजी स्वार्थ के कारण कोई व्यक्ति आपके परिवार में उलझन पैदा कर सकता है, सावधान रहें। कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कौशल को बेहतर बनाने में व्यस्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आज यह अहसास हो सकता है कि किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण सिर्फ एकतरफा है। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने की जरूरत है। बिजनस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आप पर काम का दबाव अधिक हो सकता है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि :-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। किसी मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा होने की उम्मीद है। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में कुछ मतभेद हो सकता है। आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और लेने-देने का हिसाब का ध्यान रखें। बिजनस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा दिखाकर अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें।
सिंह राशि :-
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी व्यक्ति से प्रेरित होकर आप जीवन में कुछ बदलाव ला सकते हैं। शादीशुदा लोग आज परिवार के विस्तार को लेकर बात करेंगे। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे और रिश्ते में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आज पैसा निवेश करते समय सावधान रहें। व्यावसायिक कार्यों के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन जोखिम से बचें। अगर आपने ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो उसको दूसरों पर न छोड़े नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि :-
वाले रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे आज आपका मन धर्म अध्यात्म की ओर लगेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अगे बढ़कर भाग लेंगे। अच्छी बात यह रहेगी कि आप आज अपने ज्ञान विज्ञान के विकास के लिए भी खूब प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन में आपके सद्भाव और सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको खुशी मिलेगी। लव लाइफ में रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आज आपकी लगन और मेहनत से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी या रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाजी महिलाओं के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की पूजा करें और काले तिल में घी मिलाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें।
तुला राशि :-
मध्यम फलदायी रहेगा। आप अपने आस-पास के लोगों के प्रति सहयोग की भावना रखेंगे और किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग पाएंगे। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। लेकिन संतान की शिक्षा संबंधी विषयों को लेकर चिंता हो सकती है। अगर आप कुछ पाना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है, प्रयास कर सकते हैं। राजनीतिक संपर्कों से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी डील करने में आप सफल हो सकते हैं। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।
वृश्चिक राशि :-
लिए सामान्य रूप से अच्छा कहा जा सकता है। आप आज परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे। मन पर किसी बात का बोझ था तो वह आज हल्का हो सकता है। लव लाइफ में आपकी सच्चाई और सादगी को प्रेमी पसंद करेगा इसलिए दिखावा करने से आपको बचना चाहिए। आप राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आय के नए स्रोत ढूंढने का प्रयास करें। व्यापारियों को कारोबार में फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा होने से राहत महसूस करेंगे। आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। मां दुर्गा की उपासना करें, और माता दुर्गा के बीज मंत्र का जप करें।
धनु राशि:-
आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कामकाज में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको अपनी नेतृत्व क्षमता को दिखाने का मौका मिलेगा। आपको आज आज किसी पुरानी गलती को लेकर परेशानी हो सकती है और उसे सुधारने के लिए आप प्रयास कर सकते हैं। आज यात्रा संबंधी योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। आर्थिक मामलों में आज भाग्य मेहरबान रहेगा। किसी चल रहे प्रोजेक्ट में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। नौकरी में उपलब्धि मिलने की संभावना है। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।
मकर राशि :-
आज सितारे कहते हैं कि आपका मन आज कल्पनाशील रहेगा और मन में कई तरह के विचार आकर आपको उलझाएंगे। वैसे आज शुभ समाचारों का आगमन लगातार बना रहेगा। आप आपके कई पेंडिंग काम आज निपटा सकते हैं और बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। बच्चों को पढ़ाई में भी आप सहयोग करेंगे। आज पार्टनर के साथ बातचीत करते समय वाणी और व्यवहार को संयमित रखें। आज आप अपने प्रिय से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। कारोबार के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सामान्य आय से संतुष्ट रहना होगा। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि :-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने का होगा। महिलाओं की वस्त्रों के प्रति रुचि बढ़ेगी और शौक की चीजों पर धन खर्च होगा। आज आपके माता-पिता हर काम में आपका पूरा सहयोग कर सकते हैं। जीवनसाथी को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ में आपका दिन सामान्य रहेगा। आज लेन-देन में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। बिजनस में मेहनत तो बहुत रहेगी लेकिन, परिणाम उतने ठोस नहीं मिलेंगे। नौकरी में विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्वभाव में गंभीरता रखें। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। महामृत्युंजय मंत्र का जप करना लाभकारी रहेगा।
मीन राशि :-
आज का दिन रिश्तों के मामले में आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। अपनी समस्याओं में जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों की मदद पा सकेंगे। आप आज दूसरों की मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं। आप अपने प्रिय से अपने दिल की बात साझा कर सकते हैं। आज आपको समय की कीमत पहचाननी होगी और काम को टालने की आदत से बचना होगा नहीं तो कोई जरूरी काम फंस सकता है। अगर आप कोई बिजनस करते हैं तो उसे बढ़ाने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करें कुत्ते को रोटी खिलाएं।