Latest News

मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ दिलाएंगे त्रिग्रही योग, जानें अपना राशिफल

Neemuch headlines February 7, 2025, 8:16 am Technology

​मेष राशि :-

आज अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। पारिवारिक कार्यों में घर के बुजुर्ग आपकी मदद की सराहना करेंगे। आज आप किसी खास शख्स के साथ रिश्ते में बंध सकते हैं। प्रेमी के साथ आपका संबंध रोमांटिक होगा और आपके बीच गिफ्ट का आदान प्रदान हो सकता है। आज आपकी सफलता और लाभ का हाल आपकी मेहनत में ही छिपा है इसलिए समय का सदुपयोग करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन सफलता से भरपूर रहेगा। युवाओं को नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में आपकी कुशलता से बॉस प्रसन्न होंगे। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें। ​

वृषभ राशि :-

के लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएगा आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। लव लाइफ में आपका प्रेमी संग प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेमी के साथ आप रोमांटिक पल बिता सकते हैं लेकिन आपको आज नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए। आपको किसी सज्जन व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा। विवाह योग्य युवाओं के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। आज धन का प्रयोग सोच-समझकर करें। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ​

मिथुन राशि :-

आज का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक अवसर आपके सामने आ रहे हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आज सामान्य से अधिक धन लाभ होगा। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने और उन्हें साकार करने का अनुकूल समय है। काम में आपका फोकस बढ़ेगा और सम्मान पाएंगे। आज भाग्य 99% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं। ​

कर्क राशि :-

लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज मुफ़्त में किसी भी चीज की उम्मीद करना बेकार है। महिलाओं को अपने ससुराल पक्ष से कुछ शिकायत रह सकती हैं। दांपत्य जीवन में खुशियों की बारिश हो सकती है। आपका साथी आपको वह खुशी दे सकता है जो आप चाहते हैं। पैसों से जुड़े मामले आज खास तरीके से सुलझ सकते हैं। व्यापारियों को दूसरों की देखा-देखी में सामान रखने से बचना चाहिए। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

सिंह राशि :-

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक गतिविधियों में आप सहयोग करना चाहेंगे लेकिन अपनी मजबूरियों की वजह से ऐसा नहीं कर पाएंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है, प्रेमी को आज कोई गिफ्ट देकर खुश कर सकते हैं। आज पैसों से जुड़ा काम प्रभावित हो सकता है। व्यापारियों के लिए विदेश से आय के अच्छे योग बन रहे हैं। आज बॉस आपकी ईमानदारी और कार्यकुशलता से प्रभावित होंगे, साथ ही कुछ और जिम्मेदारियां भी सौंपेंगे। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें और शिव चालीसा का पाठ करें।

​कन्या राशि :-

जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करेंगे और उनमें सुधार लाने का प्रयास करेंगे। आपका जीवनसाथी आपको कोई अच्छी सलाह दे सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी की ओर से आपको सरप्राइज मिल सकता है। आज धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। आप कार्यस्थल पर अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो आपको सीनियर का दिल जीतना होगा। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तुओं का दान करें। ​

तुला राशि :-

कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। अपने जीवनसाथी को अपना भावनात्मक पक्ष दिखाएं और उनसे दिल की बातें कह दें आपका प्यार और गहरा होगा। आज कार्यक्षेत्र में खूब उन्नति होगी। आप संपत्ति की खरीद-बिक्री का कार्य कर सकते हैं, सफलता पाएंगे। अपने बॉस और सहकर्मियों को दिखाएं कि आप वास्तव में कितने मेहनती हैं। आलोचना को दिल पर न लें, बल्कि उससे सीखें। सरकारी नौकरी में आज कुछ विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं। ​

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर आपको चिंता होगी। आपके लिए सलाह है कि आज जोखिम वाले काम से दूरी बनाकर रखें। लव लाइफ में आपके लिए दिन कुछ तनाव देने वाला रहेगा। प्रेमी का मूड देखकर ही कोई बात कहें नहीं तो रिश्ते में तनाव बढ सकता है। अगर आप बिजनस में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले एक प्लान तैयार कर लें। कामकाज से जुड़ी चीजों में मन मुताबिक प्रगति देखने को मिलेगी। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और गाय को गुड़ रोटी खिलाएं। ​

धनु राशि :-

जातकों का परिवार में मान सम्मान बढेगा। आप अपने मित्रों और संबंधियों से फोन पर या आमने-सामने बैठकर कुछ सकारात्मक चर्चा कर सकते हैं। जो जातक डेटिंग कर रहे हैं उन्हें आज अपनी डेट पर पर प्रेमी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद प्राप्त होगा। आपके बीच रिश्ता बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी आपकी ताकत बनेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। बाहरी स्रोतों के साथ चल रही व्यापारिक बातचीत से उत्तम परिणाम प्राप्त हो सकता है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं। ​

मकर राशि :-

अपने अंदर अकेलापन महसूस कर सकते हैं। किसी से बहुत संपर्क बनाना और बातचीत करना अच्छा नहीं लगेगा। मन आपका विचारों और द्वंद में खोया रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान कर सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत और आनंददायक बनेगा। आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। काम से बहुत ज़रूरी ब्रेक आपको फिर से ऊर्जावान होने में मदद करेगा। अगर छात्र किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो आज आवेदन कर सकते हैं, शुभ रहेगा। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

​ कुंभ राशि :-

आज सितारे बताते हैं कि घरेलू मामलों और जिम्मेदारियों को लेकर आपका मन चिंतित हो सकता है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा, सर्दी बुखार जैसी समस्या होने की आशंका रहेगी। लव लाइफ के मामले में आपको प्रेमी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामले में आज आपको जीत मिल सकती है, दिन की शुरुआत में कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें। ​

मीन राशि :-

आज यादों और ख्यालों में खोए रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन आपका सामान्य तरीके से चलेगा। आपके प्रेमपूर्ण व्यवहार से प्रेमी आपकी ओर आकर्षित होगा। सलाह है कि आज किसी भी चीज़ का घमंड न करें, नहीं तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी। अगर आप किसी तरह का बड़ा लेन-देन करने जा रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की राय जरूर लें, फायदेमंद रहेगा। कुछ लोगों का मंदा पड़ा कारोबार अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगेगा। नौकरी में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना फायदेमंद रहेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Related Post