मेष राशि :-
आज का दिन भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपका मन आज कुछ भावुक रह सकता है और आप दूसरों की मदद के लिए आगे भी आएंगे। आपको आज पुण्य लाभ भी मिलेगा। लेकिन भावुकता का कोई फयदा न उठाए इसका भी आप ध्यान रखें। बिजनेस के मामले में दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज जीवनसाथी के परिवार के साथ कुछ सुखद पल बिताएंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। पीले चंदन से तिलक करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि :-
आज का दिन उलझन भरा और खर्चीला रह सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके लिए जरूरी है कि आप आज किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में आज के दिन प्रेमी से मतभेद होने की भी आशंका है। बिजनेस में आज फैशन और ज्वेलरी से संबंधित काम करने वाले जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करें और केसर का तिलक लगाएं।
मिथुन राशि :-
आज का दिन कामकाज में परिवर्तन लाने वाला रहेगा। आप अपनी कार्ययोजना और काम के तरीके में बदलाव लाकर सफलता पा सकेंगे। आप अपनी बातचीत की कला से भी कल लाभ पा सकेंगे। आप लोगों के बीच अपनी जगह बनाकर और अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि करके खुश होंगे। जीवनसाथी के साथ आप आज सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि :-
आज का दिन खास रहने वाला है। आज आपके कुछ दूर या निकट संबंधी आपके घर आ सकते हैं। आपको आज अपनी व्यावहारिकता और कार्यकुशलता का भी जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आप आज आनंददायक समय बिताएंगे। लव लाइफ में आपको प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ लाभदायक होगा।
सिंह राशि :-
आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में किसी निकट संबंधी की नाराजगी से परेशानी हो सकती है। नौकरी में आज आपका मन उचाट रहेगा जिससे काम में मन नहीं लगेगा। बिजनेस में लाभ पाएंगे लेकिन कुछ समस्याओं से भी आपको गुजरना पड़ सकता है। आपके लिए अच्छा होगा कि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बड़ों अथवा अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर कर लें। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ शुभ रहेगा।
कन्या राशि :-
आप आज रोमांटिक टाइम जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। संतान से सुख सहयोग मिलेगा। आप अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे और किसी जानकार मित्र की सलाह से आपके काम बन जाएंगे। आपको आज अपनी पूर्व मेहनत का शुभ परिणाम भी आज प्राप्त होगा। अगर आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज इस मामले में आपको सकारात्मक खबर मिलेगी। पिता से भी आपको आज लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।
तुला राशि :-
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आज चुनौती का सामना करना होगा। बुद्धि और धैर्य से आप आज उलझन से निकलने में सफल रहेंगे। दिन का दूसरा भाग आपके लिए बेहतर होगा। आप कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से सहयोग पा सकेंगे। आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। दोस्तों के साथ आपका आज घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग मिलेगा, आपके रिश्ते में प्रेम की गहराई बढेगी। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करना फलदायी रहेगा।
वृश्चिक राशि :-
आज दोपहर तक अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लेना चाहिए। कुछ घरेलू जिम्मेदारियों को भी पूरा करने के लिए आपको आज समय निकालना होगा। आज आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज के दिन आपको विशेष रूप से अपने व्यापार व्यवसाय पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि कहीं से नुकसान होने की आशंका है। आपको आज पिता से भी लाभ और सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में प्रेम के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें, और शिव चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि :-
आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। आप आज किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। घर के किसी जरूरी काम को करने के लिए आपको आज जीवनसाथी से सहयोग की जरूरत होगी। आपके लिए सलाह है कि, आज जो भी जरूरी काम है उसे स्वयं करने की कोशिश करें, किसी और के भरोसे काम छोड़ेंगे तो परेशानी होगी। आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता परेशानी हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र के काम में आज इस राशि के जातक बेहतर काम कर पाएंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।
मकर राशि :-
आज किसी से भी बात विवाद में उलझने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके अटके हुए कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। आपको कहीं से अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा। विद्यार्थियों को तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।
कुंभ राशि :-
आज अपना काम धैर्य पूर्वक करना चाहिए। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके मन में आज नौकरी में बदलाव का विचार हो सकता है। कारोबार में भी आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज के दिन विदेश से भी लाभ मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन सकारात्मक रहेगा। और बीमार जातकों की सेहत में भी सुधार होगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।
मीन राशि :-
आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा, आप जिस भी काम में प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। कहीं से रुका हुआ धन भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। आपको कोई सुख भी मिल सकता है और आपके मौज-मस्ती और बाहर के दिन फिर से आने वाले हैं। अपने मन को शांत रखें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।