Latest News

आज माघ शुक्ला द्वितीया (बीज) तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines January 31, 2025, 9:29 am Technology

राष्ट्रीय मिति माघ 11, शक सम्वत् 1946, माघ शुक्ला, द्वितीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 18, शब्बान 01, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 31 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वितीया तिथि अपराह्न 02 बजे तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 15 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग अपराह्न 03 बजकर 33 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 02 बजे तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह में 7 बजकर 9 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 59 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 17 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 23 मिनट से 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 8 मिनट से रात में 1 बजकर 1 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 24 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा।

सी के साथ सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

अमृत काल का समय सुबह 9 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक।

दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 3 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 56 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहने वाला है।

आज का उपाय :-

आज लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

Related Post