मेष साप्ताहिक राशिफल : -
नए मौकों से भरा रहेगा सप्ताह टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए मौकों से भरा रहेगा। लेकिन सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। इस हफ्ते करियर में आपको ऐसी सफलता मिलेगी जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। साथ ही इस हफ्ते आप कोई नई यात्रा या प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। लेकिन रिस्क भी है, इसलिए जल्दबाजी न करें। हर पहलू को देखें, फिर आगे बढ़ें।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल : -
समृद्धि और खुशियां आएंगी टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह समृद्धि और खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशि के जो लोग रचनात्मक क्षेत्र जैसे एक्टिंग, लेखन आदि से संबंधित काम करते हैं उन्हें सफलता मिलेगी। लव लाइफ के लिए भी सप्ताह अच्छा रहेगा। रिश्तों में प्यार और सहयोग बढ़ेगा। अपनों की देखभाल करने का मन करेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएं।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल : -
संघर्षों से जीतेंगे टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की जरूरत होगी। इस हफ्ते आप अपने लक्ष्य पाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। मन को शांत रखें। मानसिक शांति से आप अपने रिश्तों को संभालकर रखने में कामयाब रहेंगे। साथ ही धैर्य से काम लें क्योंकि,आप अपने संघर्षों से जीतेंगे। मेहनत और आत्मविश्वास कामयाबी दिलाएगा।
कर्क साप्ताहिक राशिफल : -
अपने मन की सुनें टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि वालों को इस सप्ताह भ्रम और अनिश्चितता हो सकती है। किसी बात को लेकर साफ नहीं सोच पाएंगे। यानी इस हफ्ते आपको कामकाज को लेकर काफी कंफ्यूजन रहने वाला हैं। लेकिन, आपको सलाह है कि उलझनों से थोड़ा बचकर रहें। अपने मन की सुनें। बाहरी दबाव से बचें। शांत और संतुलित रहें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल : -
हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों और सफलता लेकर आने वाला है। क्योंकि, इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाएगी। हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। आपकी सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास चुनौतियों से पार पाने में मदद करेगा। नए प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा समय है। अपने लक्ष्य हासिल करें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल : -
मन की शांति मिलेगी टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि वालों को इस सप्ताह खुद के साथ समय बिताना चाहिए। आपको अकेलापन महसूस होगा। हालांकि, वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है। गहरे विचार मन में आएंगे। हालांकि, भविष्य को लेकर आपकी सोच सकारात्मक होगी और भविष्य में क्या करना है इसकी दिशा साफ होगी। बाहरी दुनिया से थोड़ा दूर रहें। मन की शांति और ज्ञान पाएं।
तुला साप्ताहिक राशिफल :-
बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि वालों को इस सप्ताह कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। और आपको कोशिश करनी है कि आपके फैसले निष्पक्ष और संतुलित हो। कानूनी या सरकारी मामलों में सफलता मिल सकती है। सच्चाई और न्याय के लिए किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : -
सप्ताह बदलाव लेकर आएगा टैरो कार्ड्स की गणना के आधार पर वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह बदलाव लेकर आएगा। पुरानी बातों और आदतों से छुटकारा पाने में आप सफल रहेंगे। आपको महसूस होगी क्योंकि, आपकी सोच में बदलाव आएगा। आपके करियर को इस सप्ताह नई दिशा मिलेगी। यह अंत भी है और नई शुरुआत भी। क्योंकि, इस सप्ताह आपकी बुरी चीजों का अंत होगा और नई और अच्छी शुरुआत होगी।
धनु साप्ताहिक राशिफल :-
नए अवसर मिलेंगे टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि वालों को इस सप्ताह नई उम्मीदें और अवसर दिखाई देंगे। मुश्किलों के बाद अब राह आसान होगी। इसलिए सोच समझकर अपने कार्य करें। क्योंकि, इस हफ्ते आपके कई काम बनने वाले हैं। आपको अपने आत्मविश्वास और मन की शांति से बड़ी से बड़ी मुश्किलों को आसान कर लेंगे।। नए विचारों और संभावनाओं की ओर ध्यान जाएगा।
मकर साप्ताहिक राशिफल : -
धैर्य बनाकर रखना जरूरी है टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह संतुलन और धैर्य बनाकर रखना जरूरी है। जीवन में सही तालमेल के लिए विचारों, भावनाओं और करियर में संतुलन बनाएं। किसी भी स्थिति को शांति और समझदारी से संभालें। तो आपके काम करने की राह आसान होगी। साथ ही इस हफ्ते आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल :-
सभी महत्वपूर्ण फैसले लें। टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह कामयाबी का है। आपको इस हफ्ते मेहनत का फल मिलेगा। परिश्रम से जीवन के कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम आएंगे। नए मौकों को अपनाएं। जीवन को नई दिशा दें क्योंकि, आपके लिए सप्ताह भाग्यशाली रहने वाला है। इस सप्ताह अपने सभी महत्वपूर्ण फैसले लें।
मीन साप्ताहिक राशिफल :-
अपने मन की सुनें टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि वालों को इस सप्ताह अपने मन की सुननी चाहिए। अंदर से आने वाली आवाज सही रास्ता दिखाएगी। अपने अंतर्ज्ञान और मानसिक शक्ति को जगाएं। अंदर की आवाज को समझें। क्योंकि, इसी के बल पर आप करियर में सही और गलत का फैसला करने में सक्षम रहेंगे। साथ ही इस हफ्ते परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का भी मौका आपको मिलने वाला है।