मेष राशि :-
के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा। जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार दिखेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे लोगों से भी मिलने का मौका मिलेगा जो आपको भविष्य में लाभ दिलाएंगे। छात्रों का मन आज विचलित रह सकता है, मौज मनोरंजन में अधिक रुचि रहेगी, ऐसे में शिक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी से सहयोग मिलेगा, और आप डेट पर भी जा सकते हैं। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।
वृषभ राशि :-
आज जाते हुए चंद्रमा इनको धर्म कर्म की ओर उन्मुख करेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए लोगों के संपर्कों का लाभ होगा। आप आज काम से रिलैक्स होकर परिवार के साथ समय बिताना चाहेंगे और परिवार के साथ कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि परिवार मे आज वाणी को संयमित रखें कोई कठोर शब्द भी कहे तो वाणी को कंट्रोल कर लें इससे स्थिति सहज बनी रहेगी क्योंकि विवाद से बात बढ़ने की आशंका है। आप आज शौक और व्यावहारिकता में बजट से बढ़कर खर्च कर सकते हैं। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।
मिथुन राशि :-
आज शनिवार का दिन शनिदेव की कृपा से लाभदायक रहने वाला है। आज आपकी छवि समाज में निखरकर आएगी। आपकी पहचान का दायरा भी आज बढेगा। आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर धन खर्च कर सकते हैं। आज आप में कुछ नया सीखने की चाहत रहेगी, इसका लाभ मिथुन राशि के छात्र ले पाएंगे। आपकी फैमिली और लव लाइफ में भी आज अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। यदि आपकी माता को कोई बीमारी परेशान कर रही थी तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। व्यवसाय में लाभ सामान्य रहेगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पत्ते पर मिठाई रखकर शनि महाराज को अर्पित करें।
कर्क राशि :-
आज अपने काम और कर्तव्य के प्रति सजग रहेंगे। आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज उसे पूरा कर पाएंगे। इसमें आपको अपने भाई की मदद भी मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। काम के सिलसिले में आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र या संबंधी से आज आपका मिलना भी हो सकता है। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर आज आपकी चिंता रहेगी और बच्चों के साथ वक्त बिताएंगें। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। काले तिल और गुड़ किसी काली गाय को खिलाना चाहिए।
सिंह राशि :-
आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। अगर आप भूमि या भवन खरीदना चाहते हैं तो आपके प्रयास सफल हो सकते हैं, अच्छी डील आपको मिल सकती है। शाम को आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसके कारण चहल पहल तो रहेगी लेकिन धन भी खर्च होगा। किसी अचानक बनने वाली परिस्थितियों की वजह से आपको आज अपनी योजना को टालना पड़ सकता है। यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी बरतें, जोखिम लेना हानिकारक हो सकता है। वैसे आज कारोबार के लिहाज से सिंह राशि के लिए दिन अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से भी आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को दूध और जल से अर्घ्य दें।
कन्या राशि:-
आज का दिन साहसिक निर्णय और कार्य से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज बड़े भाई से भी तालमेल बनाकर रखना चाहिए इनसे आपको सहयोग और लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल रहेगा और बच्चों के साथ भी आप आज सुखद समय बिता सकते हैं। आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। जल में काले तिल मिलाकर पीपल को अर्घ्य दें।
तुला राशि :-
आज का दिन उत्साह और ऊर्जा का बढ़ाने वाला रहेगा। आप आज धर्म कर्म के काम में भाग ले सकते हैं। आपके हाथों आज कोई पुण्य कार्य भी हो सकता है। अगर किसी मित्र या भाई से विवाद चल रहा है तो आज शाम तक आपके रिश्ते में सुधार हो सकता है। आप अपने शौक के लिए आज समय निकालेंगे और इस पर खर्च भी करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज वाणी और व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। अटका धन भी आपको मिल सकता है। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि :-
आज कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना चाहिए। आपके द्वारा जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आज हानिकारक हो सकता है। वैसे आज आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। अगर आज आप यात्रा पर जाते हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें। अपने वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो वाहन की जांच जरूर करवा लें नहीं तो परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन आपका आज अनुकूल रहेगा। आप आज सुख सुविधा और दिखावे के चक्कर में भी धन खर्च कर सकते हैं। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्र 'ओम नमो नारायण' का 108 जप करे।
धनु राशि :-
आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके लिए जरूरी है कि मन में नकारात्मक भाव को न आने दें इससे आप स्थिति को अनुकूल बनाए रख पाने में सफल रहेंगे। आपको आज बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी और आप बच्चों के भविष्य के लिए निवेश करने अथवा अन्य योजनाओं के बारे में विचार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपके आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। भाइयों से भी आप सहयोग पाएंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से आप जुड़े हुए हैं तो आपको आज अच्छी डील मिल सकती है। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को अन्न वस्त्र का दान दें।
मकर राशि :-
आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। आपको आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को जन समर्थन प्राप्त होगा और प्रभाव में वृद्धि होगी। अगर आप लंबे समय से अपने किसी दोस्त से मिलना चाहते हैं तो आज उनसे मुलाकात हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी को घुमाने भी ले जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और भी प्रेमपूर्ण होगा। आप आज रुचिकर खानपान का आनंद ले सकते हैं। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें और पीपल को दीप दिखाएं।
कुंभ राशि :-
आज आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा और योग्यता का लाभ तो मिलेगा लेकिन मेहनत अधिक करनी होगी। आज व्यस्तता के बीच भी आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। प्रेमी के साथ आप आज डेट पर जा सकते हैं। शाम आपकी रोमांटिक रहेगी। आज आप अपने घर की सजावट पर भी कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा। सहयोगियों और सहकर्मियों से भी आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें और काले तिल का दिन करें।
मीन राशि :-
आज सितारे बता रहे हैं कि आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। जो लोग पहले से बीमार हैं आज उनकी परेशानी और बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से फायदा मिल सकता है। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा लेकिन कुछ उलझन परेशानी भी बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें नहीं तो किसी से कहासुनी हो सकती है। माता से सहयोग और सुख मिलेगा। आलस की वजह से आज आप काम को टाल सकते हैं। वाहन सुख मिलने का योग है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। काली गाय को गुड़ और चना खिलाएं।