Latest News

आज पौष शुक्ल की दशमी तिथि जाने आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch Headlines January 9, 2025, 8:16 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 19, शक संवत 1946, पौष शुक्ल, दशमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर पौष मास प्रविष्टे 26, रज्जब 08, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 जनवरी सन् 2025 ई॰।

सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। दशमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 23 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

भरणी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 07 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग सायं 05 बजकर 29 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। गर करण मध्याह्न 12 बजकर 23 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ।

चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 47 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह में 7 बजकर 15 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 41 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 24 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से रात में 1 बजकर 1 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 48 मिनट 6 बजकर 15 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल।

इसी के साथ सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 49 मिनट से 11 बजकर 31 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 2 मिनट से 3 बजकर 44 मिनट तक।

भद्राकाल का समय रात में 11 बजकर 20 मिनट से अगले दिन सुबह में 7 बजकर 17 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज भगवान विष्णु को सात हल्दी की गांठ अर्पित करें।

Related Post