Latest News

आज पौष शुक्ल की अष्टमी तिथि, जानें आज का शुभ मुहूर्त और योग

Neemuch Headlines January 7, 2025, 7:46 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 17, शक संवत 1946, पौष शुक्ल, अष्टमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081।

सौर पौष मास प्रविष्टे 24, रज्जब 06, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि सायं 04 बजकर 27 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र सायं 05 बजकर 50 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। शिव योग रात्रि 11 बजकर 16 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ।

बव करण सायं 04 बजकर 27 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 05 बजकर 50 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह में 7 बजकर 14 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 39 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 19 मिनट से 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से रात में 1 बजे तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 47 मिनट 6 बजकर 14 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

दोपहर में 3 बजे से शाम में 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल।

इसी के साथ दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 24 मिनट से 10 बजकर 6 मिनट तक।

पंचक काल सुबह में 7 बजकर 17 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक।

आज का उपाय :- आज बजरंग बाण का पाठ करें।

Related Post