Latest News

आज पौष शुक्ल पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch headlines January 4, 2025, 8:01 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 14, शक संवत 1946 पौष शुक्ल, पंचमी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर पौष मास प्रविष्टे 21, रज्जब 03, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि रात्रि 10 बजकर 02 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 24 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग पूर्वाह्न 10 बजकर 08 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। बव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 51 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय : -

सुबह में 7 बजकर 14 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय: -

शाम में 5 बजकर 37 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 45 मिनट 6 बजकर 12 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :;-

सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल।

इसी के साथ सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह में 7 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 59 मिनट तक।

पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय : -

आज सुबह पीपल के पेड़ पर जल अर्पित कर परिक्रमा करें। 

Related Post