Latest News

आज पौष शुक्ल प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines December 31, 2024, 8:55 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 10, शक संवत 1946 पौष शुक्ल, प्रतिपदा, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर पौष मास प्रविष्टे 17, जमादि उल्सानी 28 हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 दिसम्बर सन् 2024 ई॰। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 22 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 04 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। धु्रव योग सायं 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण अपराह्न 03 बजकर 40 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 06 बजकर 01 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह में 7 बजकर 13 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 34 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 11 बजकर 6 मिनट से सुबह 12 बजकर 24 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल।

इसी के साथ दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 32 मिनट तक।

आज का उपाय :-

हनुमान जी को 11 पान के पत्ते भगवान राम का नाम लिखकर अर्पित करें।

Related Post