कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातक पाएंगे आज शुभ लाभ, लक्ष्मी योग का शुभ फल देंगे चंद्र मंगल

Neemuch headlines December 19, 2024, 6:42 am Technology

मेष राशि:-

पर आज शनि की दृष्टि रहेगी लेकिन गुरु और चंद्रमा की युति का इनको लाभ भी मिलेगा ऐसे में आज का दिन मेष राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपनी योजनाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव और टारगेट लेकिन आपको परेशान करेगा। अपने कार्यों को प्राथमिकता देंगे तो सफलता की संभावना प्रबल रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आपकी मदद करेगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग ध्यान करें। मेष राशि का भाग्य आज 84 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।

वृषभ राशि :-

आज सूर्य का गोचर अष्टम भाव में हो रहा है। चंद्रमा इनकी राशि से तीसरे स्थान में संचार कर रहे हैं। इन स्थितियों में आज का दिन आपके लिए नरम गरम रह सकता है। आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। सेहत के मामले में आप आज अपना ध्यान रखें। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। वृषभ राशि का भाग्य आज 78 प्रतिशत साथ दे रहा है। भगवान विष्णु को घी का दीप दिखाएं।

मिथुन राशि:-

के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है। द्वितीय भाव में धन योग होने का आपको आज फायदा मिलेगा। आपके पास आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर आ सकते हैं। आपको नौकरी में कुछ नई जिम्मेदारी मिलेगी। आपके प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और निर्णयों में सतर्क रहें तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा। प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। मिथुन राशि का भाग्य आज 88 प्रतिशत साथ दे रहा है। केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाएं।

कर्क राशि :-

के लिए आज राशि में बैठे हुए चंद्रदेव शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। मंगल के प्रभाव से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। करियर में सफलता की संभावना प्रबल है, लेकिन अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। बिजनेस में भी आज आपकी कमाई अच्छी होगी। साहसिक कार्यों से जुड़े जातक आज विशेष लाभ पाएंगे। परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए क्रोध पर काबू रखना होगा। कर्क राशि का भाग्य आज 87 प्रतिशत साथ दे रहा है। श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि :-

के स्वामी सूर्य की शुभ स्थिति सिंह राशि के लिए लाभदायक है। राजनीतिक क्षेत्र में आज इनका प्रभाव बढेगा। आप आज मान सम्मान और प्रतिष्ठा पाएंगे। आज आप बहुत सृजनात्मक और सकारात्मक महसूस करेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े जातकों को कला और रचनात्मक क्षमता का फायदा मिलेगा। आप आज कुछ नई योजनाओं को भी चाहें तो शुरू कर सकते हैं। अगर आपके मन कोई विचार आता है तो उसे साझा करना आपके लिए फायदेमंद होगा। सिंह राशि का भाग्य आज 81 प्रतिशत साथ दे रहा है। ओम नमो नारायण मंत्र का जप करें।

कन्या राशि:-

के लोगों को आज काम के प्रति सजग रहना होगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव भी रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको आज सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। राशि स्वामी बुध तीसरे भाव में आपकी वाणी को प्रभावित करेंगे ऐसे में क्रोध में आकर आपकी भाषा खराब हो सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। वैसे चंद्रमा और मंगल के ग्यारहवें भाव में होने से वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है, लेकिन किसी को उधार देने से बचें। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा। कन्या राशि का भाग्य आज 79 प्रतिशत साथ दे रहा है। गुरु और पिता से आशीर्वाद लें। ​

तुला राशि :-  आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज बिजनेस में अच्छी कमाई मिलने वाली है। आप रचनात्मक क्षमता और कार्यकुशलता से आज लाभ पाएंगे। आज आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आप परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और व्यायाम एवं ध्यान करें। तुला राशि का भाग्य आज 88 प्रतिशत साथ दे रहा है। भगवान शिव की पूजा और अभिषेक से लाभ पाएंगे।

वृश्चिक राशि:-

के जातकों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आपको आज कुछ नए अवसर भी मिलेंगे जिससे आप आर्थिक लाभ पा सकते हैं। आपके लिए अच्छी बात है कि आप बिजनेस में कमाई करेंगे। साहसिक कदम उठाने का आपको फायदा मिलेगा, इसलिए आत्मविश्वास से कार्य करें और बड़े निर्णय लेने में डरें नहीं। साझेदारी से संबंधित एवं वित्तीय मामले सुलझ सकते हैं। वृश्चिक राशि का भाग्य आज 82 प्रतिशत साथ दे रहा है। पीले चंदन का तिलक लगाएं और गाय को गुड़ चना खिलाएं।

धनु राशि :-

के लिए आज का दिन लाभदायक लेकिन संघर्षपूर्ण रहेगा। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। न चाहते हुए भी आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिलेगी। पिता पक्ष से भी फायदा होगा। धनु राशि का भाग्य आज 80 प्रतिशत साथ दे रहा है। भगवान विष्णु को घी का दीप दिखाएं।

मकर राशि :-

के ऊपर से शुक्र का गोचर हो रहा है। ऐसे में आज का दिन आज का दिन आपके लिए सुखदायक रहेगा। वैसे आज आप संयम और समझदारी से भी लाभ पा सकेंगे। आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। सालह है कि, किसी भी मामले में जल्दबाजी से बचें। मकर राशि का भाग्य आज 83 प्रतिशत साथ दे रहा है। केले के पेड़ को दीप दिखाएं।

कुंभ राशि:-

के जातक आज के दिन भाग्यशाली रहेंगे। राशि स्वामी शनि आपको मेहनत से बढ़कर आज सफलता प्रदान करेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग और सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कुछ नई योजना पर काम करने का विचार करेंगे। नए अवसरों का लाभ भी आज आपको मिलने वाला है। सलाह है कि,किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें। कुंभ राशि का भाग्य आज 87 प्रतिशत साथ दे रहा है। श्रीविष्णु चालीसा का पाठ शुभ रहेगा।

मीन राशि :-

के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी राशि से आज पंचम भाव में चंद्रमा संचार कर रहे हैं और राहु का गोचर आपकी राशि में हो रहा है। ऐसे में आपको स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। संतान से संबंधित विषयों को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। परेशानी और अधिक परिश्रम के बाद आपके काम आज पूरे होंगे। आपके लिए सलाह है कि भावुकता से बचें और आवेश में आकर कोई भी निर्णय नहीं लें। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर आपका मतभेद हो सकता है। मीन राशि का भाग्य आज 77 प्रतिशत साथ दे रहा है। केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाएं, पिता से आशीर्वाद लें।

Related Post