आज मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines December 12, 2024, 7:37 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 21, शक संवत 1946, मार्गशीर्ष, शुक्ल, द्वादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 27, जमादि उल्सानी-09, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 दिसम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। द्वादशी तिथि रात्रि 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 53 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग अपराह्न 03 बजकर 23 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। बव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 49 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

अखण्ड द्वादशी, गण्डमूल प्रातः 09 बजकर 53 मिनट तक।

सूर्योदय का समय :

सुबह में 7 बजकर 4 मिनट पर। सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 25 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 54 मिनट से से 12 बजकर 48 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 32 मिनट से 6 बजे तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 4 मिनट से 8 बजकर 22 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

इसके बाद सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर

आज का उपाय : -

आज भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें।

Related Post