आज मोक्षदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Neemuch headlines December 11, 2024, 8:11 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 20, शक संवत 1946, मार्गशीर्ष, शुक्ल, एकादशी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 26, जमादि उल्सानी-08, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 दिसम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 10 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 48 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग सायं 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 27 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 48 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

मोक्षदा एकादशी व्रत, श्री गीता जयंती।

सूर्योदय का समय : -

सुबह में 7 बजकर 3 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 25 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 54 मिनट से से 12 बजकर 48 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 21 मिनट से 9 बजकर 39 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

वहीं, सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट स 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक।

भद्राकाल का समय मध्य रात्रि 2 बजकर 27 मिनट से दोपहर में अगले दिन 1 बजकर 9 मिनट तक

आज का उपाय : -

आज गणेशजी के मंत्रों का जप करें।

Related Post