आज कार्तिक कृष्ण सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines October 23, 2024, 7:08 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 01, शक संवत 1946, कार्तिक कृष्ण सप्तमी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 07, रबि-उल्सानी-19, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 19 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र अगले दिन सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। शिवयोग प्रातः 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 25 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बकर 02 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 5 बजकर 43 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 45 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा

 निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 40 मिनट से से 12 बजकर 31 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 43 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 52 मिनट से 9 बजकर 16 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

वहीं, सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

इसके अलावा सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक।

भद्राकाल का समय सुबह में 6 बजकर 27 मिनट से 1 बजकर 17 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज गणेश जी को 21 दुर्वा अर्पित करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

Related Post