मेष राशि:-
वालों आज बुधवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा। चंद्रमा आज आपकी राशि से तीसरे उपरांत चौथी राशि में जाएंगे। कार्यक्षेत्र और कारोबार में धन लाभ होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। आज परिवार में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले आप अपने बड़े भाई से सलाह अवश्य कर लें, इससे आप फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कोई वाद-विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा और आपके बीच प्रेम बढेगा। मेष राशि वाले आज वाहन सुख मिलने का भी योग बना है। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। ऋणमोचन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ राशि :-
के जातक आज बेहतर प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य इनको लाभ दिलाए। विरोधी आज इनकी क्षमता और योजना के आगे चारो खाने चित्त होंगे। आप चाहें तो आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं जिससे आपको भविष्य मे लाभ मिलेगा। आपके जीवनसाथी को आज कोई सफलता मिलेगी जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। लव लाइफ में आज रुठे प्रेमी को मनाने में सफल होंगे। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। हरा चारा आज गाय को खिलाएं।
मिथुन राशि :-
के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल और लाभप्रद रहेगा। आज व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने से मन आपका प्रसन्न रहेगा। जो लोग इंश्योरेंस और सेल्स मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं आज उनको लाभ का विशेष अवसर मिलेगा। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी दिन आज अनुकूल रहेगा। आज आपको संतान की उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन पर आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।
कर्क राशि :-
के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप आज करियर कारोबार के लिए कुछ नई योजना पर काम शुरू करेंगे तो आपको भविष्य में इसका बड़ा लाभ मिलेगा। आपको आज शाम घर के लिए जरूरी सामान की खरीदारी करनी होगी। जीवनसाथी को भी शॉपिंग के लिए ले जाना होगा। कोई उपहार भी मिल सकता है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ नोकझोंक की स्थिति बनी रहेगी। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश स्तोत्र अथवा चालीसा का पाठ करें
सिंह राशि:-
वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में तेजी की वजह से प्रसन्न लेकिन व्यस्त रहेगे। किसी कर्मचारी के काम में ढिलाई की वजह से आपको आज क्रोध भी आ सकता है लेकिन आपको क्रोध से नहीं संयम से काम लेना होगा। आज आपके साहस और धैर्य को देखकर आपके शत्रु और विरोधी खुद ही दूरी बना लेंगे। आज सिंह राशि वालों को किसी दूसरे के मामलों में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। आप आज सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों पर धन खर्च करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।
कन्या राशि:-
के सितारे बताते हैं कि आज आपका मन धर्म अध्यात्म की ओर लगेगा। आज आप कुछ समय दान-पुण्य के कार्यों में भी बिताएंगे और जरूरतमंदों की मदद करेंगे। आज आप अपने दिन का कुछ समय गरीबों और वृद्ध लोगों की सेवा में बिताएंगे। आज आपके कुछ व्यावसायिक प्रतिद्वंदी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं इसलिए अपने काम में सतर्क रहें। आपके लिए सलाह है कि नौकरी में बदलाव का विचार मन से अभी निकाल दें और धैर्य और संयम से काम करें। यदि आपका अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ वाद-विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आपको आज अपना फंसा हुआ धन मिल सकता है। कारोबार में आज कमाई अच्छी रहेगी। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें और गायत्री चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि :-
के लोगों को आज कई जिम्मेदारियों को निभाना होगा। जबकि आज स्वास्थ्य भी इनका कुछ नरम रह सकता है। आपको आज बिजनेस में सतर्कता से काम करना होगा, आपके प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हें। आपका धन अटक सकता है। लेकिन खर्च में तेजी रहने से मूड खराब हो सकता है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी पर अपने विचार लादने से बचना चाहिए नहीं तो आपस में तनाव बढ़ सकता है। आपको आज बच्चों की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि :-
वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपके लिए आज दिन मध्यम फलदायी रहेगा। लव लाइफ में आज आपका प्रेमी से मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिलेगी जिससे आपके ऊपर काम का दबाव बना रहेगा। वैसे आज आपको उपहार भी मिल सकता है। दोस्तों के साथ आप मनोरंजक समय बिताएं और सुख साधनों पर धन खर्च करेंगे। वैवाहिक जीवन मे आज आपके बीच बेहतर तालमेल रहने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाएं।
धनु राशि :-
के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान मिलेगा। छात्रों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वैसे आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। बदलते मौसम से गले और सांस से संबंधित समस्या हो सकती है। शाम का समय आपका परिवार के साथ आनंद में बीतेगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। उपहार भी मिल सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई अच्छी होने से मन प्रसन्न होगा। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
मकर राशि :-
के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला है लेकिन इन्हे अपने कार्यक्षेत्र में काम से काम रखना चाहिए नहीं तो विरोधी आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। आज शाम के समय आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। यदि आपके मकान, दुकान आदि से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज इसमें आपको सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। विवाह की बात जिनकी चल रही है उनकी बात आज पक्की हो सकती है। उपहार की प्राप्ति भी आपको हो सकती है। आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ राशि :-
के सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके लिए कोई विशेष उपलब्धि दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में आपको आज प्रमोशन जैसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको आज आर्थिक लाभ और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। घरेलू जरूरतों पर आज धन खर्च होगा आप आज जीवनसाथी की खुशी के लिए उन्हें शॉपिंग के लिए लेकर जा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कुंभ राशि वालों को आज सफलता मिलेगी। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप 1100 बार करें।
मीन राशि :-
के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में तेजी रहेगी और कमाई से मन आनंदित होगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से विचार करके ही कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए। आप मीन राशि वाले उपहार का आदान प्रदान भी कर सकते हैं। लेकिन आपके लिए सलाह है कि सेहत के मामले में अपना ध्यान जरूर रखें। बच्चों की सफलता और व्यवहार से आपको आज खुशी मिेलेगी। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न का दान दें अथवा भोजन कराएं।