मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभकारी, सूर्य बुध की युति से मिलेगा फायदा

Neemuch headlines October 2, 2024, 7:41 am Technology

मेष राशि:-

के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। इन्हें आज भाग्य लाभ तो दिलाएगा लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से इनको आज सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज सुख मिलेगा। आप आज घर की साफ सफाई और व्यवस्था पर भी ध्यान देंगे। मित्रों के साथ आप आज घूमने भी जा सकते हैं। आज आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है जिससे आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज दिन के दूसरे भाग में कुछ धार्मिक कार्यों में भी भाग लेना होगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को चारा खिलाएं।

वृषभ राशि:-

के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपको आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको अच्छा खासा मुनाफा होगा और इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाह रहे हैं तो आज का दिन इस काम के लिए अच्छा है। आज संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि देखकर आप प्रसन्न होंगे। पिता से आपको सहयोग मिलेगा। यदि शाम के समय आपके आस-पड़ोस में कोई विवाद होता है तो उसे टालने का प्रयास करें। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। चावल और चीनी का दान करें।

मिथुन राशि:-

के लिए आज बुधवार का दिन बुधादित्य योग से लाभदायक रहेगा। आप आज कुछ नया करने का प्रयास करेंगे और आपकी योजना सफल होगी। आज दोपहर बाद आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार करने वाले लोग आज अपने कारोबार में सफलता और अच्छी कमाई पाएंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता पाने में आपको आज भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी और भाईयों से सहयोग भी मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन प्राप्त होगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

कर्क राशि :-

के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज सुखद और लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी आपको आज कोई सरप्राइज दे सकता है। कारोबार में आपको आज सतर्क रहना होगा और जोखिम वाले काम और फैसले से बचना होगा। यदि आपके परिवार में कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा जिससे परिजनों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी सूचना से मन आनंदित होगा। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि :-

के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने प्रयास और काम में भाग्य मेहनत से बढ़कर लाभ दिलाएगा। आज किसी कारणवश परिजनों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं इसलिए आपको आज वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी सामाजिक कार्य में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा। यदि स्वजनों और रिश्तेदारों से आपकी कोई अनबन चल रही है तो आज उसे दूर करने के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। मित्रों के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि:-

के आज सितारे बताते हैं कि सूर्य बुध की युति का आपको आज लाभ मिलेगा। आपकी किसी समस्या का समाधान होने से आपको खुशी मिलेगी। आज आपको अपने व्यापार में ईमानदारी से काम करना होगा क्योंकि आपकी मेहनत आपको आज सफलता दिलाएगी। आज आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे भविष्य में आपको भी फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकतें। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढेगी। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को चारा खिलाना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि :-

के सितारे आज बताते हैं कि आपको आज कार्य व्यवसाय में खूब लाभ मिलेगा और आपको आज कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। आपको आज घर के बड़ों से स्नेह और आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। आज आपको किसी जरूरी कारण से जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाना होगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज मिठाई बच्चों को बांटना चाहिए।

वृश्चिक राशि:-

के लिए आज का दिन अवसर लेकर आ रहा है। आपको आज परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जो जातक वस्त्र और गृह निर्माण संबंधी वस्तुओं का कारोबार करते हैं उनकी आज अच्छी कमाई होगी। लव लाइफ में भी आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेमी के साथ आप आज घूमने का प्लान बनाएंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपको आज सफलता मिलेगी। किसी मित्र और मेहमान का आपके घर आगमन हो सकता है। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को अन्न और वस्त्र का दान दें।

धनु राशि :-

के लोगों को आज अपने काम में सुकून और शांति की अनुभूति होगी। आप आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। आपकी कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। वैसे आज आपको कुछ अनचाहे खर्च भी करने होगे। छोटे भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। दान पुण्य का काम भी आपके हाथों होगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीदुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि ;-

के जातकों के लिए सामान्य रूप से अच्छा है। आज आप रिलैक्स होकर अपना काम करेंगे। बच्चों के साथ आज आप मनोरंजक पल बिताएंगे। आपको आज परिवार से सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक काम में भी आप आज सहभागी बनेंगे। आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। आप आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आर्थिक मामलो में दिन आपका समान्य रहेगा। कमाई के साथ आपका खर्च भी बना रहेगा। लेकिन अच्छी बात है कि खर्च जायज ही होगा। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद लोगों को चावल का दान दें।

कुंभ राशि :-

के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आज आपकी कोई चाहत पूरी हो सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। कोई अच्छी डील मिल जाने से आप आज घर के लिए सुख साधनों की खरीदारी कर सकते है। आपको आज पिता और पिता तुल्य व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। कारोबार में आज कमाई अच्छी रहेगी। जो जातक किराना कारोबार से जुड़े हैं उनकी आज विशेष रूप से कमाई होने वाली है। छात्रो को आज शिक्षा के क्षेत्र में गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आप आज घर की व्यवस्था को सुधारने पर भी ध्यान देंगे। यात्रा का भी संयोग बन रहा है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल देना और दीपक दिखाना शुभ रहेगा।

मीन राशि :-

के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज मित्रों और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आपको आज किसी भी वाद विवाद वाली बातों से दूर रहना चाहिए। वैसे आपके सितारे कहते हैं कि, आज आप कोशिश करेंगे तो आपका अटका हुआ काम मित्र के सहयोग से पूरा हो जाएगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार दिखेगा। आपको आज किसी पारंपरिक और पारिवारिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। दान पुण्य भी आज आप करेगे। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करें।

Related Post