मेष, सिंह और कुंभ राशि के लिए लाभदायक दिन, शनि कृपा से पाएंगे लाभ

Neemuch headlines September 29, 2024, 6:59 am Technology

​मेष राशि :-

वालों का लाभ और प्रभाव बढ़ेगा मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से पंचम भाव में हो रहा है चंद्रमा का गोचर आपकी लव लाइफ और फैमिली लाइफ के लिए शुभ फलदायी है। आपको आज व्यापार में खूब लाभ होगा। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। बिजनेस में आज कमाई आपकी अच्छी रहेगी। घर के जरूरी काम को पूरा करने के लिए आपको दोस्तों और सगे संबंधियों से मदद मिल सकती है। आप आज घर की व्यवस्था और वाहन के रखरखाव पर धन खर्च कर सकते हैं। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें। ​

वृषभ राशि :-

के जातकों की चाहत पूरी होगी आज के दिन वृषभ राशि के जातक सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। आपको आज मान सम्मान भी प्राप्त होगा। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आपमें आज भौतिक सुख साधनों के प्रति चाहत बढने वाली है जिससे आप आज कुछ अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं। अपने लिए आज आप कोई गैजेट भी खरीद सकते हैं। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। लव लाइफ के मामले में भी दिन आपके पक्ष में रहेग। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य नारायण कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।

मिथुन राशि :-

के जातक आज मानसिक उलझन में रहेगा। अपने बजट और खर्च को लेकर आज सोच विचार में रह सकते हैं। काम की व्यस्तता की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। मानसिक रूप से आज आपकी परेशानी बनी रह सकती है। आपको आज किसी संबंधी की मदद के लिए आगे आना होगा। कारोबार के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा और कमाई बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों पर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। लव लाइफ में आज वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

कर्क राशि :-

के जातको को कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। साथ ही आज आपकी कोई चल आ रही परेशानी भी दूर होगी। पारिवारिक जीवन में आपसी स्नेह सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी अथवा प्रेमी के लिए आज आप कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। पिता और पिता समान व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी। संतान पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आप आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। कोई शुभ समाचार भी आपको आज मिल सकता है। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

सिंह राशि:-

के जातकों का मनोबल आज बढा रहेगा। आप आत्मविश्वास और साहस के साथ आज काम करेंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज सहयोग मिलेगा। आर्थिक लेनदेन के मामले में आपको आज सफलता मिलेगी। आप आज घर के रखरखाव और मरम्मत पर धन खर्च कर सकते हैं। परिवार के साथ आज कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन आपके पक्ष में है। प्रेमी के साथ आप रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि :-

के जातको के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य लाभ दिलांएगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। आप आज किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। लंबे समय से आपका रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आपको आज संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आज आप शामिल हो सकते हैं। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

तुला राशि :-

के सितारे बता रहे है कि, आज आपको भाग्य कम प्रयास में ही अधिक लाभ प्रदान करेगा। आपकी सामाजिक मान प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। आपको आज कारोबार में लाभ के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। शाम के समय आज आप परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको आज कोई अधूरे काम निपटाने होंगे, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लेकिन वजनी सामान उठाने से बचें, स्वास्थ्य का नुकसान हो सकता है। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

वृश्चिक राशि :-

के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको आज अपने क्रोध और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। क्योंकि ईगो की वजह से आपका आज किसी न किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। आपको आज अपनी बात मनवाने के लिए किसी से जिद नहीं करना चाहिए नहीं तो आपकी छवि खराब होगी और बात आपके मान सम्मान तक आ सकती है। आप आज दोस्तों के साथ मौज मनोरंजन पर धन खर्च करेंगे। यात्रा भी आज आपको करनी होगी। विदेश से जिन लोगों का काम जुड़ा हुआ है आज उनको विशेष रूप से फायदा हो सकता है। अपने लिए ऑनलाइन आज शॉपिंग भी कर सकते हैं। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।

धनु राशि :-

के जातक आज उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपको आज आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। शाम के समय आज आप किसी शुभ उत्सव में शामिल हो सकते हैं। मित्रों और सगे संबंधियों से आपका तालमेल बना रहेगा और इनसे आपको सहयोग भी मिलेगा। जो लोग कुछ नया काम शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज पिता और पैतृक धन से भी फायदा मिलने वाला है। आपके घर किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को कुमकुम मिश्रित जल से अर्घ्य प्रदान करें।

मकर राशि:-

के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज शुभ और आनंददायक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो आज आप इस मामले में आगे बढ़ सकते हैं। आपको आज किसी पारिवारिक कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। घर पर मित्र और मेहमानों के आने से चहल पहल बनी रहेगी। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को गुड़ मिलाकर जल देना शुभ रहेगा

कुंभ राशि :-

के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन शनि कृपा से लाभदायक रहने वाला है। आपको आज पूर्व में किए किसी काम का सुपरिणाम प्राप्त होगा। आप आज मित्रों और संबंधियों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत के मामले में दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। पिता से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा से संबंधित आज कुछ निर्णय ले सकते हैं। शाम को आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने अथवा शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शनि स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा। ​

मीन राशि :-

के लिए आज सितार बता रहे हैं कि आपका दिन आज कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है, इसलिए सेहत का पूरा ध्यान रखे। आपको आज आय व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। कारोबार में आज आप कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी। अच्छी बात यह है कि आज आपके विरोधी भी आपके काम और व्यवहार की तारीफ कर सकते हैं। आप आज सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे और दान धर्म भी करेगे। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल और काले तिल अर्पित करना शुभ रहेगा।

Related Post