Latest News

मिथुन, मकर, मीन राशि वाले शनि कृपा से सुख समृद्धि का करेंगे अनुभव, शश राजयोग से होगा फायदा

Neemuch headlines September 28, 2024, 7:52 am Technology

मेष राशि :-

वालों की आज मुलाकात कुछ नए लोगों से होगी, जिससे आपको लाभ होगा। आज के दिन आपको मातृ पक्ष से भी आर्थिक लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। नौकरी करने वालों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिलेगा, जिससे करियर में अच्छी प्रगति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिससे कई कार्य आपके लिए आसान हो जाएंगे। अगर आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको भाई के माध्यम से इसमें सफलता मिल सकती है। शाम का समय परिजनों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें और शनिदेव का ध्यान करते हुए गरीबों को दान करें।

वृषभ राशि:-

वालों को आज शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि वे आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। अगर परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो आपको गुस्से से बचना होगा और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। आज आपको कोई भी काम दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ना है क्योंकि उसके पूरे होने के आसार कम हैं। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगी। वहीं व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। शाम का समय माता पिता के साथ जरूरी चर्चा करेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी पर सिंदूर अर्पित करें और बूंदी का भोग लगाएं।

मिथुन राशि:-

वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप बिजनस के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। पैसों के मामले में आपको ज्यादा बेचैन होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के दिन आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ होगा। आज आपको किसी की बातों में आकर अपना काम नहीं रोकना है, नहीं तो आपकी तरक्की रुक जाएगी। किसी परिचित के माध्यम से व्यावसायिक लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। संतान को अच्छा कार्य करते देख प्रसन्नता होगी। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

कर्क राशि:-

वालों को शनिवार के दिन अटके धन की प्राप्ति होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अच्छे अवसर आएंगे। सामाजिक सेवाओं से जुड़े लोगों को कई अवसर प्राप्त होंगे, जो लाभ और तरक्की दोनों दिलाएंगे। पारिवारिक बिजनस में प्रगति के लिए पिताजी के मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा और श्राद्ध कर्म का आयोजन हो सकता है। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में नए उत्पाद शामिल कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आज उधार देना पड़े तो सोच समझ कर लें क्योंकि वापस मिलने की संभावना कम है। आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं और काली उड़द बहते जल में प्रवाहित करें।

सिंह राशि :-

वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में तरक्की के लिए आपके द्वारा किए प्रयास रंग लाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यस्तता के बीच काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और आप उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए आगे आएंगे। कला वर्ग के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में सहयोगियों के प्रति आज आपका व्यवहार उदारता से भरा रहेगा और आप गलतियों के बाद भी हमें क्षमा करने में सक्षम होंगे। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और छाया दान करें।

कन्या राशि :-

वालों के लिए शनिवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज आपके आलस्य के कारण बिजनस भगवान के भरोसे रहेगा। किसी लाभ के करीब पहुंचकर भी आपको निराश होना पड़ सकता है। आज आप दोस्तों और परिवार की खातिर काफी चिंतित दिखाई देंगे। आप काम छोड़कर दूसरों के फालतू समय में हिस्सा लेंगे और अपना कीमती समय बर्बाद करेंगे। नौकरी करने वाले साथियों के साथ मौज मस्ती के साथ कार्यों को पूरा करेंगे। अपने साथ साथ पूरे परिवार के सेहत का पूरा ध्यान रखें। शाम का समय दोस्तों के साथ जरूरी बातचीत करेगे। आज भाग्य 60% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव पर सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें।

तुला राशि :-

वालों को आज बिजनस में दूसरों के भरोसे नहीं रहना है, आपको अपनी शर्तों को ध्यान में रखकर काम करना होगा, तभी आपको सफलता मिलती नजर आएगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन ज्यादा कुछ समस्या नहीं होगी। अपने अनुभवों के बल पर किसी पारिवारिक समस्या का समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे। भविष्य को ध्यान में रखते हुए जीवनसाथी के साथ किसी जमीन व प्रॉपर्टी पर निवेश कर सकते हैं। संतान के विकास और उनके कार्यों को देखकर मन प्रसन्न होगा। शाम के समय परिजनों को देव दर्शन के लिए ले जा सकते हैं। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। शनिवार को सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करें, जल अर्पित करें और तेल का दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि :-

वाले आज आप अन्य दिनों की तुलना में अधिक आलस्य दिखाएंगे, जिससे आपकी दिनचर्या भी धीमी रहेगी। लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई काम आज आपके सिर पर आ सकता है, जिसे मजबूरी में आपको पूरा करना होगा। नौकरी करने वालों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिलने की संभावना बना रही है। माताजी के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। आज आप संतान के विवाह प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते हैं। शाम के समय दोस्तों के साथ हंसी मजाक में समय व्यतीत होगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी के साथ शनिदेव की भी की पूजा करें।

धनु राशि :-

वालों को आज काफी दिनों बाद शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। काफी समय से रुका हुआ धन आज आपको मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और उनके साथ कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे। आज आपका धन आय से अधिक व्यय होगा, लेकिन आप इसे खुशी-खुशी खर्च करेंगे। किसी दोस्त की मदद के लिए आगे आएंगे और घर पर एकादशी तिथि का श्राद्ध कर्म किया जा सकता है। आज घर में किसी से बहस न करें, नहीं तो आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। शाम का समय आप मनोरंजन के काम में बिताएंगे। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शनि मंदिर में लोहे का त्रिशूल दान करें।

मकर राशि:-

वाले छात्रों का आज पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा और भविष्य को लेकर पूरी तरह क्लियर भी रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के प्रभाव और विकास के क्षेत्र में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और उनके लिए कोई गिफ्ट भी खरीद सकते हैं। आज आपके व्यापार में आ रही परेशानियां दूर होंगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन चिड़चिड़ापन आपके आसपास के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अगर आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज है तो आज उससे आपको मुक्ति मिल सकती है। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को चावल का दान करें।

कुंभ राशि :-

वालों की शनिवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा और उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। परिवार की सुख-समृद्धि पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। सकारात्मक व्यावसायिक बदलाव आज लाभ की स्थितियां बनाएंगे। लव लाइफ में मान सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी में किए जा रहे कारोबार में निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। विदेश में रह रहे रिश्तेदारों से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि :-

वालों के आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कानूनी कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग हर क्षेत्र में बना रहेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। परिवार में आज एकादशी तिथि का श्राद्ध कर्म किया जा सकता है। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों की कीर्ति चारों ओर फैलेगी। रोजगार के क्षेत्र में आ रही तमाम परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी। शाम का समय परिवार के सभी लोगों के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और 5 चमेली के तेल के दीपक जलाएं।

Related Post