Latest News

आज षष्ठी व्रत , जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines September 22, 2024, 7:36 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 31, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, पंचमी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 07, रबि-उल्लावल 18, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पंचमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 44 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 03 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग प्रातः 08 बजकर 17 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 44 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

चन्द्र षष्ठी व्रत, दक्षिण गोल प्रारंभ, पंचमी का श्राद्ध।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 6 बजकर 9 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 6 बजकर 17 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 35 मिनट से 5 बजकर 22 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 50 मिनट से से 12 बजकर 37 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 41 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 42 मिनट तक।

ज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

वहीं, दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 4 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

Related Post