आज संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines September 21, 2024, 7:16 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 30, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, चतुर्थी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 06, रबि-उल्लावल 17, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि सायं 06 बजकर 14 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 36 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। बव करण प्रातः 07 बजकर 45 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन प्रातः 06 बजकर 09 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, भरणी श्राद्ध, चतुर्थी का श्राद्ध।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 9 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 6 बजकर 19 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 22 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 50 मिनट से से 12 बजकर 38 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 42 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 40 मिनट से 9 बजकर 12 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

वहीं, सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 9 मिनट से 6 बजकर 58 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक काले तिल मिलाकर चढ़ाएं।

Related Post