मेष, मिथुन और कुंभ राशि के लिए बना है लाभ योग, भाग्य दिलाएगा चौतरफा लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

Neemuch headlines September 20, 2024, 7:59 am Technology

मेष राशि :-

के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपको आज अपने काम में आगे बढने और सफलता पाने का मौका मिलेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग भी प्राप्त होगा। बिजनेस में मेष राशि के जातकों की कमाई अच्छी होगी। आपको आज राजनीतिक क्षेत्र से भी लाभ मिलेगा। आपको आज पूर्व में किए काम के लिए प्रशंसा भी मिलेगी। लेकिन आपको भावुकता में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और नारायण कवच का पाठ करें।

वृषभ राशि;-

के जातक आज मानसिक उलझन में रहेंगे। आपको आज कोई भी आर्थिक फैसला लेते समय गंभीरता से विचार कर लेना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आज किसी पुरानी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो सकती है। घर में कोई बुजुर्ग भी आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी मे आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है या अचानक कोई काम आपको सौंपा जा सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज किसी से विवाद में उलझने से बचें नहीं तो मान सम्मान की हानि हो सकती है। आर्थिक लाभ भी आपका सामान्य रहेगा। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें। ​

मिथुन राशि :-

वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा आज का दिन मिथुन राशि के लिए लाभकारी रहेगा, चंद्रमा के ग्यारहवें भाव में होने से आपको आज आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। वैसे आज दिन की शुरुआत में आपको मानसिक उलझन का सामना करना होगा लेकिन धैर्य से और संयम से स्थिति सामान्य हो जाएगी। कार्य व्यवसाय में स्थिति पक्ष में होने में आपको आज खुशी मिलेगी। बीते दिनों को भी परेशानी हुई है उससे भी आज आप राहत पाएंगे। विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा। मित्रों की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

कर्क राशि :-

के लिए सितारे कहते हैं कि आप आज कार्यक्षेत्र में तरक्की और सम्मान पाएंगे। आपका कोई कठिन काम भी आज किसी मित्र या संबंधी की मदद से संपन्न हो जाएगा। व्यापार में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। अचानक लाभ से आज आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आपको वह वापस मिल सकता है। वाणी और व्यवहार संयमित रखेंग तो आपको आज परिवार में पूरा सहयोग और सम्मान मिलेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें और साथ ही पिता से किसी बात के लेकर वाद विवाद में न उलझें। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और शक्कर डालना शुभ रहेगा। ​

सिंह राशि:-

में मौजूद बुध आज सिंह राशि के जातकों को कामकाज और कारोबार में लाभ प्रदान करेगा। आपकी कमाई के स्रोत बढेंगे और अतिरिक्त कमाई से मन प्रसन्न होगा। आपकी कार्ययोजना आज सफल होगी और जहां कमाई की उम्मीद नहीं है वहां से भी आपकी कमाई होगी। साझेदारी में आज साझेदारों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी आज आपका सुखद रहेगा। आपका कोई सरकारी काम फंसा हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक भी करें।

कन्या राशि :-

के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज सेहत के प्रति सजग रहना होगा। आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। आर्थिक मामलों में आज आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। विरोधी और शत्रुओं से भी आपको आज सतर्क सतर्क रहने की जरूरत है लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लाभ और सम्मान का भी योग बना हुआ है। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।

तुला राशि:-

के सितार बता रहे हैं कि आज आप अपने काम में कार्यकुशलता दिखाएंगे जिसका लाभ आपको कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा। वैसे आज आपको अपने काम में सजग रहना होगा नहीं तो आपके काम में देरी हो सकती है। आपको आज प्रतीक्षा का मीठा फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। आपको अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज मनपसंद भोजन भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज सुख की प्राप्ति होगी। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक राशि :-

के लोगों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से दिन भर मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको आज कार्यक्षेत्र में ध्यान देना होगा क्योंकि कार्यक्षेत्र में कुछ गलतफहमी होने की आशंका है। सरकारी काम भी आज सफल होंगे लेकिन थोड़े से प्रयास अधिक करने होंगे। धन लाभ के आसार रहेंगे, परिवार में शुभ कार्य होंगे और शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें। 

धनु राशि :-

के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज अच्छा है लेकिन आपका मन आज उलझन में रहेगा। मन में किसी बात को लेकर निराशा का भाव रह सकता है। और आपको आज कोई काम अपनी इच्छा के विरुद्ध करना होगा। कारोबार मे आज आपको कोई बड़ी डील मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग की कृपा बनी रहेगी और आपको आज लाभ मिलेगा। आज के दिन धन लाभ सामान्य रहेगा, परिवार के सदस्य आज आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे और आपको उनसे सहयोग भी मिलेगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को को दूर्वा चढ़ाएं।

मकर राशि :-

के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा नहीं तो चोट लग सकती है। जोखिम वाले काम से भी आपको आज बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में जोखिम लेना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको आज अपने कीमती सामान का ध्यान रखना होगा नहीं तो खोने या चोरी होने का भय रहेगा। वैसे आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आज दिन अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ आप आज रोमांटिक शाम बिता सकते है। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि :-

के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा विजय दिलाने वाला रहेगा। आप जो भी काम करने का मन बनाएंगे, आप बिना किसी झिझक के फैसले लेने में सक्षम होगे और आपको साहसिक निर्णय से आज लाभ भी मिलेगा। धन लाभ के लिए आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी व्यवसाय में आपको नए कार्य सौंपे जाएंगे। परिवार के सदस्यों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। दान धर्म के काम भी आज आप कर पाएगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीलक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि :-

के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा परिवार के साथ आप आज आनंददायक समय बिता पाएगे। धर्म कर्म के काम में आज आप रुचि लेगे। बच्चों और परिवार के साथ आज आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद भी लेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। आप अपने खर्च पर कंट्रोल करने में आज सफल रहेंगे। भाई बहनों से आपको आज सहयोग भी मिलेगा। किसी कारण से आपको यात्रा भी करनी होगी। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को चारा खिलाना और गायत्री मंत्र का जप करना लाभकारी रहेगा।

Related Post