ग्रहण योग के साथ बना है धन योग,जानें किस राशि मिलेगा फायदा किसे होगा नुकसान

Neemuch headlines September 18, 2024, 7:07 am Technology

मेष राशि :-

के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। पिता की सेहत को लेकर भी आपको आज चिंता हो सकती है। आज शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा साथ ही आज आज परिजनों का व्यवहार भी विपरीत रहेगा जिससे आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आपकी राशि से बारहवें भाव में ग्रहण योग बनने से बनता काम आपका अटक सकता है। सलाह है कि आज साझेदारी मे काम करने से बचें और सेहत का ध्यान रखे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आज उसे टाल देना बेहतर होगा। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि:-

के जातको के लिए आज बुधवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। दिन की शुरुआत में आपको आज परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको आज खर्च पर भी कंट्रोल करना होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। आपको आज दोपहर के बाद आकस्मिक लाभ होगा। दान पुण्य के कार्यों में आप भाग लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

​ मिथुन राशि :-

से आज दसवें भाव में ग्रहण योग बन रहा है। ऐसे मे आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेकिन आपको आज पारिवारिक जीवन में किसी उलझन की वजह से परेशानी होगी। नौकरी में आपका कामकाज आज सुचारू रूप से चलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपकी कमाई अच्छी रहेगी। अचल संपत्ति से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक यात्रा से धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को आज प्रयास करना चाहिए, सफलता मिलने के प्रबल योग बने है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें और सूर्य को जल दें।

कर्क राशि:-

के जातकों को आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव और उलझन भी आज बना रहेगा। घर परिवार में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज संयम से काम लें और दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें। भाई बहनों का व्यवहार भी आज आपको मानसिक कष्ट देगा। आपके लिए सलाह है कि कान का कच्चा न बनें यानी दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने बचें। आज कुछ अचानक खर्च भी आपके सामने आएंगे। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि :-

के सितारे बताते हैं कि, आज मानसिक उलझन की वजह से आपको परेशानी होगी। किसी कार्य में अनिर्णय की स्थिति से आपका मन आज उलझन में रहेगा। वैसे समाज में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप किसी सामाजिक अथवा धार्मिक कार्य में धन खर्च कर सकते हैं। यात्रा का संयोग भी बनेगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिलेगा। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएं।

कन्या राशि:-

के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको आपको आज सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि सर्दी जुकाम और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। आपका मन आज गलत तरीके से लाभ पाने का भी रहेगा लेकिन आपको इनसे बचना होगा नहीं तो आपको आज नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिम लेने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय आपको आज सावधान रहना होगा। नौकरी कारोबार में आपको आज सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शाम का समय परिवार के साथ मनोरंजन में बीतेगा। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

 तुला राशि:-

के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। पूर्व में हुई किसी गलती के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आज घरेलू और निजी सुख-सुविधाओं पर आपको आज धन खर्च करना होगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता पाने के लिए काफी प्रयास करना होगा। महिलाओं को आज परिवार में ननद और सासु मां के साथ व्यवहार में संयम रखना होगा और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो आपस में कहासुनी भी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सितारे बताते हैं कि आपको आज कहीं से फंसा हुआ धन मिल सकता है। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें। ​

वृश्चिक राशि :-

लोगों के लिए आज बुधवार का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज लाभ पाने के लिए किया गया प्रयास आपका सफल होगा। आपको आज सेहत के मामले में भी भाग्य का साथ मिलेगा। आपको आज मनपसंद भोजन का भी आनंद मिलने वाला है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन प्रभाव में वृद्धि करने वाला है। आपका कोई अटका हुआ काम भी आज पूरा होगा। मित्रों से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। जबकि आज लव लाइफ के मामले में प्रेमी के साथ आपका मधुर संबंध बना रहेगा। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

धनु राशि :-

आज का दिन लाभदायक रहेगा। दिन के दूसरे भाग में आपको आज भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। दान धर्म के काम में आज आप रुचि लेगे। वैवाहिक जीवन आपका खुशहाल होगा। कार्य व्यवसाय में तेजी से आज कमाई भी आपकी अच्छी होगी। काम के सिलसिले में आज छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। दोपहर के बाद अचानक काम में दबाव बढने से मानसिक तनाव महसूस करेंगे। अनचाहे खर्च परेशान करेंगे। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं और सूर्य देव का जल दे।

मकर राशि :-

सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने काम पर ध्यान देना होगा नहीं तो बनता हुआ काम भी आज आपका अटक सकता है। सेहत के मामले में भी आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। मौसम में बदलाव की वजह से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। पैतृक धन संपत्ति के मामले में आपको आज सतर्कता से काम करना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैसे आज आपको विदेश और दूर रहने वाले सगे संबंधियों से लाभ और अच्छी खबर मिलेगी। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और गूढ़ विषयों को जानने में रुचि रहेगी। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं।

कुंभ राशि:-

के सितारे बताते है कि आ दिन भर काम की व्यस्तता बनी रहेगी। दिन के प्रारंभ से ही आकस्मिक यात्रा की योजना बनेगी और आप किसी शुभ कार्य से यात्रा पर जा सकेंगे। आज आप जिस चीज की इच्छा करेंगे स्थिति दैवयोग से अनुकूल होने लगेगी। कार्य व्यवसाय में में आप सफलता पाएंगे और पूर्व में बनाई गई योजना आज फलीभूत होगी। घर के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। कमाई अच्छी होगी लेकिन खर्च भी बना रहने से बचत कर पाना कठिन होगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं

मीन राशि:-

के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको सुख और सहयोग मिलेगा। भाई बहनों से आपको स्नेह की प्राप्ति होगी। भाग्य आपको आज धन लाभ का भी मौका प्रदान करेगा। दोपहर के बाद का समय आपके लिए सुकून भरा रहेगा। आपकी कोई चली आ रही चिंता परेशानी का समाधान हो जाएगा जिससे आप राहत की सांस लेंगे। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज सहयोग और लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक व्यवहार के कारण कुछ अनचाहे खर्च भी करने होंगे। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें।

Related Post