Latest News

मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए आज बुधादित्य योग रहेगा लाभकारी, जानें अपना आज का भविष्यफल

Neemuch headlines September 15, 2024, 7:28 am Technology

मेष राशि:-

के लिए सुखद रहेगा। आप आज मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। नौकरीपेशा जातक आराम के मूड में रहेंगे, लेकिन कोई अनपेक्षित कार्य आ जाने से आपको आलस्य त्याग कर काम पर ध्यान देना होगा। व्यापारी वर्ग के जातक आज कम समय में अधिक लाभ पाने से प्रसन्न रहेंगे। आपको आज पारिवारिक जीवन में भी सुख मिलेगा। घर में दोस्तों और रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल रहेगी और मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

वृषभ राशि :-

के सितारे बताते हैं कि आज आप फैमिली के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। घर गृहस्थी के मामले में आज आफ जीवनसाथी का हाथ भी बटाएंगे। वाहन पर भी आज आपका धन खर्च हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपका दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू कार्यों पर आज आपको धन खर्च करना होगा। सेहत के मामले में आपको खानपान पर संयम रखना होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। पिता से सहयोग पा सकेंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।

मिथुन राशि :-

के जातक आज आलस करेंगे लेकिन काम के दबाव की वजह से आज आपको सक्रिय रहना होगा और मन चिड़चिड़ा हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। आपके विरोधी आज पीठ पीछे आपकी शिकायत कर सकते हैं। दिन के पहले भाग आज आपको धन की वसूली का प्रयास करना चाहिए इससे आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा और आपकी कोई उलझन सुलझ जाएगी। सेहत का ध्यान रखे। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

कर्क राशि :-

के सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपका मन आज प्रसन्न होगा। आपको आज लाभ का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोग किसी बहुप्रतीक्षित योजना पर काम शुरू करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी आज आप सुख शांति महसूस करेंगे। धन लाभ भी आज आपको मिलेगा। दूर रहने वाले संबंधियों से आपको आज अच्छी खबर मिलगी। सलाह है कि आलस्य को अपने पर हावी न होने दें। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि:-

के जातक आज पिता से लाभ और सहयोग पाएंगे। आपके विरोधी और शत्रुओं को आज आप मात देने में सफल रहेगे। राजनीतिक और सामाजिक कार्य से जुड़े जातकों को आज जनता का समर्थन प्राप्त होगा और सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी कोई मनोकामना भी आज पूरी होगी। संतान के साथ आप आज मनोरंजक पल बिताएगे। आपको आज जीवनसाथी के साथ आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें। ​

कन्या राशि;-

के सितारे बताते हैं कि,आज का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव आज बना रहेगा। आज आपके खर्च भी बने रहेंगे और अचानक कुछ नए खर्च सामने आएंगे। दोपहर के बाद आज परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन किसी न किसी वजह से मानसिक तनाव भी मिलेगा। आपको आज ससुराल के संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

तुला राशि :-

के सितारे बताते हैं कि आज आपको लाभ और शुभ फल की प्राप्ति होगी। कई दिनों से टल रही आपकी कोई योजना आज पूरी हो सकती है। आज आपके ऊपर काम का दबाव भी रहेगा। आर्थिक मामले में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन आपका आज सुखद रहेगा। आप आज घर को सजाने संवारने पर भी काम करेंगे। धर्म कर्म में भी आपका आज मन लगेगा। बहन भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और राहु के मंत्र का जप करें। ​

वृश्चिक राशि:-

आज का दिन सुखद रहेगा और आपके सुख सुविधाओं में आज वृद्धि होगी। घर के लिए नया सामान खरीदेंगे। आज आप आराम की जिंदगी जीने पर ज्यादा जोर देंगे और इसके लिए आप धन भी खर्च करेंगे। सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी करेंगे। शौक श्रृंगार की चीजों का कारोबार करने वाले जातक आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। आप आज वाहन पर भी खर्च करेंगे। घर के बड़ों से आपको आज आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। विवाह की बात चल रही है तो बात पक्की हो सकती है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि :-

के लोगों के लिए सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपको आज अपने काम में सफलता मिलेगी। दिन की शुरुआत आज सुस्त रहेगी लेकिन दिन के दूसरे भाग में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। आपको आज पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। परिवार में आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। आपको आज किसी कारण से यात्रा करनी होगी। छोट भाई बहनों से सहयोग मिलेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना पूजा करें।

मकर राशि:-

के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी सोचे हुए काम के पूरा होने से आपको मानसिक संतुष्टि और खुशी मिलेगी। आपके घर में आज मित्र और मेहमानों का आगमन भी होगा जिससे आपको खुशी मिलेगी और घर में चहल पहल भी बनी रहेगी। वैसे आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए अपने खानपान पर ध्यान देना होगा। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का आपको आज पाठ करना चाहिए।

कुंभ राशि :-

के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। दिन की शुरुआत में घरेलू और व्यावसायिक उलझनों के कारण असमंजस की स्थिति रहेगी, लेकिन दिन के दूसरे भाग में आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज बिजनेस में खूब लाभ मिलने वाला है। अच्छी बात यह भी है कि आप आज आर्थिक मामलों में बेहतर प्लान कर पाएंगे और गैर जरूरी खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। आपके सितारे यह भी बताते हैं कि आपको आज शुभ कार्यों पर धन खर्च करना होगा जिससे सम्मान और पुण्य की प्राप्ति होगी। जोखिम भरे कार्य भी अप्रत्याशित लाभ देंगे। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि :-

के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। आपको आज शुभ समाचार प्राप्त होगा। बिजनेस में आपको आज बड़ी डील मिल सकती है। आप आज पड़ोसियों और मित्रों के साथ गॉसिप का आनंद लेगे। आपको आज कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। दिन आपका आज थोड़ा खर्चीला रहेगा, ऐसे में आपको आज अपने व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। आपका कोई अटका काम भी आज पूरा होगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए और दुर्गा चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।

Related Post