Latest News

आज भाद्रपद शुक्ल दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines September 13, 2024, 7:03 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 22, शक संवत 1946, भाद्रपद, शुक्ल, दशमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 29, रबि-उल्लावल 09, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दशमी तिथि रात्रि 10 बजकर 31 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 36 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग रात्रि 08 बजकर 48 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। तैतिल करण पूर्वाह्न 11 बजकर 02 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 04 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 6 बजकर 28 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 19 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 54 मिनट से से 12 बजकर 40 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

वहीं, सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 23 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 41 मिनट से शाम में 1 बजकर 31 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज माता लक्ष्मी का अक्षत चावल की खीर अर्पित करें।

Related Post