Latest News

आज राधा अष्टमी और महालक्ष्मी व्रत आरंभ, जानें पूजा मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines September 11, 2024, 7:13 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 20, शक संवत 1946, भाद्रपद, शुक्ल, अष्टमी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 27, रबि-उल्लावल 07, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि रात्रि 11 बजकर 47 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 22 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग रात्रि 11 बजकर 55 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। विष्टि करण पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 11 बजकर 22 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

श्री राधाष्टमी, श्री महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ, दधीचि

जयंती। सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 6 बजकर 31 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 18 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 54 मिनट से से 12 बजकर 41 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 31 मिनट से 6 बजकर 54 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 4 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

वहीं, सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।

भद्राकाल का समय सुबह 6 बजकर 4 मिनट से 11 बजकर 35 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज राधा रानी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।

Related Post