Latest News

आज वत्स द्वादशी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines August 30, 2024, 6:53 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 08, शक सम्वत् 1946, भाद्रपद, कृष्ण, द्वादशी, शुक्रवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 15, सफ़र 24, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 30 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 26 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र सायं 05 बजकर 56 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग सायं 05 बजकर 47 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 02 बजकर 02 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 34 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

वत्स द्वादशी (पूजा)।

सूर्योदय का समय : सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 6 बजकर 44 मिनट तक। आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 13 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 59 मिनट से से 12 बजकर 44 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 7 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

वहीं, सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल।

सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 31 मिनट से 9 बजकर 23 मिनट तक।

इसके बाद 12 बजकर 47 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट तक।

आज का उपाय :-

माता लक्ष्मी की आराधना करें इसके लिए कुश के आसन का इस्तेमाल करें या सफेद रंग का आसन बिछाएं।

Related Post