Latest News

आज जन्माष्टमी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch headlines August 26, 2024, 9:01 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 04, शक सम्वत् 1946, भाद्रपद, कृष्णा, अष्टमी, सोमवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 11, सफ़र 20, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 26 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 20 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 55 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग रात्रि 10 बजकर 17 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आंरभ। बालव करण अपराह्न 03 बजे तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत, श्रीकृष्ण जयंती योग (रोहिणी योग), श्री दूर्वाष्टमी।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 6 बजकर 49 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 12 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 49 मिनट से 7 बजकर 11 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 9 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। इसके बाद 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल।

साथ ही सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 48 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 23 मिनट से 4 बजकर 14 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान कृष्ण को माखन मिश्री का भोग जरूर लगाएं।

Related Post