Latest News

आज बहुला चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines August 22, 2024, 7:44 am Technology

राष्ट्रीय मिति श्रावण 30, शक सम्वत् 1946, भाद्रपद, कृष्ण, द्वितीया, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 06, सफ़र 16, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 अगस्त सन 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि अपराह्न 01 बजकर 47 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 06 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग अपराह्न 01 बजकर 10 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 47 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री :-

गणेश (बहुला) चतुर्थी व्रत, शरद् ऋतु प्रारंभ। गण्डमूल रात्रि 10 बजकर 06 मिनट से।

सूर्योदय का समय :

सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय:

शाम में 6 बजकर 53 मिनट तक। आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 10 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 5 बजकर 54 मिनट से 7 बजकर 31 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 6 मिनट तक।

पंचक काल का पूरे दिन रहने वाला है।

भद्राकाल का समय सुबह 5 बजकर 54 मिनट से 1 बजकर 46 मिनट तक।

आज का उपाय :-

भगवान विष्णु को गांठ वाली सात हल्दी अर्पित करें।

Related Post