Latest News

आज शुक्ल चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines August 18, 2024, 7:58 am Technology

राष्ट्रीय मिति श्रावण 27, शक संवत 1946, श्रावण शुक्ल, चतुर्दशी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 03, सफ़र 12, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 18 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 05 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 15 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग प्रातः 07 बजकर 51 मिनट तक उपरांत उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। गर करण सायं 04 बजकर 29 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :

सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 6 बजकर 57 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 8 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 8 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल।

इसके बाद दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल शाम 5 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक।

भद्राकाल का समय रात में 3 बजकर 4 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज आदित्यहृदय स्रोत का पाठ करें।

Related Post