Latest News

मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के लिए आज बुधादित्य योग रहेगा लाभकारी, जानें किन-किन राशियों को मिलेगा सूर्य कृपा का लाभ।

Neemuch headlines August 18, 2024, 7:46 am Technology

मेष राशि :-

के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से 10वें भाव में हो रहा चंद्रमा का गोचर इनके लिए लाभकारी और सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आज पिता की ओर से आपको सहयोग और लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और उनकी ओर से आपको सुखद समाचार भी मिलेंगे। आप आज अपने भाई बहनों के लिए कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। आज शाम का समय आप धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आपके सामाजिक क्षेत्र का भी विस्तार होगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें। ​

वृषभ राशि :-

वाले सुखद शाम बिताएंगे वृषभ राशि के लिए आज रविवार का दिन सूर्य गुरु के चतुर्थ दशम योग से लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो आज आपको उसमें अच्छा लाभ मिलने वाला है। वैसे आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा। लव लाइफ में नयापन और मधुरता आएगी, प्रेमी के साथ आज हसीन पलों का आनंद लेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, किसी बात को लेकर आपको आज उलझन हो सकती है। माता की सेहत को लेकर भी आज आपको चिंता हो सकती है। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था तो आज उससे राहत मिलेगी। शाम का समय आपका सुखद बीतेगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें और गाय को गुड़ खिलाएं।

​मिथुन राशि:-

वालों का प्रभाव और वर्चस्व बढ़ेगा आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आस-पास के धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बनेगी, आपका सामाजिक संपर्क बनेगा,आपके मन को शांति मिलेगी। व्यापार में यदि कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी तो आज वह भी फाइनल हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आज संतान को अच्छा काम करते देखकर मन में प्रसन्नता रहेगी। आप आज घर की साज सजावट पर भी ध्यान देंगे। आज भाई के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपके संबंध मजबूत होंगे। आपको आज रुचिकर भोजन का भी आनंद मिलेगा। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को चने की दाल और गुड़ अर्पित करें। ​

कर्क राशि:-

वालों को नए अवसर प्राप्त होंगे कर्क राशि के लिए आज का दिन नए अवसर को लेकर आया है। आप आज सुबह से ही घर की साफ सफाई और साज सज्जा पर ध्यान देंगे। आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। जिन लोगों के विवाह की बात चल रही है आज उनकी बात फाइनल हो सकती है। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है। शाम के समय आज परिजनों के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

सिंह राशि :-

वाले नया काम शुरू कर सकते हैं आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का असहयोगपूर्ण व्यवहार देखने को मिल सकता है। आज रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। निकट और दूर की यात्रा का प्रसंग बन सकता है। शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आपका कोई पुराना सहयोगी आपसे मदद मांग सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी और भाई बहनों के लिए उपहार खरीद सकते हैं। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

​कन्या राशि:-

वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी कन्या राशि के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपका व्यक्तित्व आज प्रभाव रहेगा और आप सम्मान पाएंगे। आज आपके धन में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपके रिश्ते मधुर होंगे। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने आपसे पैसा उधार लिए है तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। छात्रों को भविष्य की रणनीतियों पर काम करने का अवसर मिलेगा। यदि संतान के विवाह में कोई समस्या आ रही थी तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। आज आप अपने भाई की मदद के लिए आगे आएंगे और आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज किसी शुभ काम में भाग लेने का संयोग बनेगा आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें। ​

तुला राशि:-

वालों की कमाई बढेगी आज कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र और घर के सारे काम भी आज आसानी से पूरे कर पाएगे। आपके कामकाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा जिससे आप अपने कार्यों को और भी अच्छे ढंग से संभाल सकेंगे। घर में आज सुख साधनों की वृद्धि होगी और इसके लिए धन खर्च होगा। बिजनेस में आज तेजी आने से आपकी कमाई में वृद्धि होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें, जीवन में शांति और समृद्धि का आगमन होगा। ​

वृश्चिक राशि:-

के जातक सुख साधनों पर धन खर्च करेंगे आज नौकरी में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व और प्रभाव बढेगा। पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए बेहतर और सुखद रहेगा। पिता और चाचा की ओर से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। संतान की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिवार में आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे चहल पहल बनी रहेगी। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी कुछ धन ख़र्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलना होगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं। ​

धनु राशि:-

वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी धनु राशि से आज चंद्रमा दूसरे भाव में होंगे जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आप आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे और ससुराल के संबंधियों से भी मिल सकते हैं। परिवार में आज कोई मांगलिक प्रसंग हो सकता है। आज धर्म कर्म के काम के प्रति आपकी रुचि बढेगी। दान-पुण्य के कार्यो में भी आपकी सहभागिता रहेगी। लव लाइफ में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख सहयोग बना रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए शाम का समय सुखद रहेगा, कमाई बढेगी। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

​मकर राशि:-

के लिए दिन उलझन भरा रहेगा आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मानसिक उलझन भरा रहेगा। आपका काम बनते बनते आज अटक सकता है। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए उलझन भरा और खर्चीला रहेगा। आपको आज किसी मित्र या संबधी से मिलने का भी मौका मिलेगा। और आप फैमिली के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको आज बच्चों के साथ भी मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें। ​

कुंभ राशि:-

वालों की अच्छी कमाई होगी कुंभ राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। लेकिन खर्च आपका शुभ कार्यों में होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव और महत्व बढेगा। तरक्की के विशेष मौके मिलेंगे और बिजनेस में आपकी अच्छी कमाई भी होगी। आज शाम के समय आप देव दर्शन में बिताएंगे और परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने के लिए शॉपिंग करेंगे। काफी समय से आपका कोई काम रुका हुआ था तो वह भी आज किसी निकट संबंधी के सहयोग से पूरा हो सकता है। आज आप अपने रुके हुए धन को पाने में भी सफल होंगे। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें और लाल चंदन का तिलक करें। ​

मीन राशि:-

वालों को शुभ समाचार मिलेगा मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि भाई-बहनों के साथ आज आपका अच्छा समय बीतेगा। और उनकी ओर से कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में यदि कोई जोखिम उठाना पड़े संभलकर फैसला लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे और उन्हें घुमाने भी ले जाएंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का साथ मिलेगा और उनके साथ आज आप खरीदारी के लिए भी जा सकते है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

Related Post