Latest News

वृषभ मिथुन तुला राशि को मिलेगा धन योग का लाभ, जानें गुरुवार को गुरु कृपा का किन-किन राशियों को मिल रहा फायदा

Neemuch headlines August 15, 2024, 7:51 am Technology

मेष राशि:-

के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज किसी यात्रा का आनंद ले सकते हैं। धर्म कर्म की ओर भी आपका रुझान रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपका अधिक खर्चीला रह सकता है। आप आज शॉपिंग के लिए परिवार के साथ जा सकता हैं। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। बच्चों के साथ भी आज आप बेहतर तालमेल बनाए रख पाएंगे। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, ध्यान रखे। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। पीला चंदन लगाएं और गुड़ चने का प्रसाद भगवान विष्णु को अर्पित करें।

वृषभ राशि :-

के लिए दिन का पहला भाग अधिक रोमांटिक रहने वाला है। आप दिन के आरंभ में अधिक सक्रिय रहेंगे और कुछ राजनीतिक और सामाजिक कार्य में भी भाग ले सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको अपने संपर्क का लाभ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। आर्थिक मामलों में आज आपकी स्थिति बेहतर रहेगी, आप आज अपने शौक की चीजों पर धन खर्च करेंगे। परिवार के साथ आज बाहर खानपान का भी आयोजन हो सकता है। आज व्यस्तता के बीच आप प्रेमी के लिए समय निकालेंगे लेकिन आपके लिए जरूरी है कि वाणी पर कंट्रोल रखें नहीं तो दिन के दूसरे भाग में प्रेमी से कहासुनी भी हो सकती है। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मिथुन राशि :-

के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। किसी मित्र अथवा सगे संबंधी से आपकी मुलाकात होने से आपको खुशी मिलेगी। यदि कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों से अनबन चल रही है तो आज बीच स्थिति बेहतर होगी। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से अपना मन आज प्रसन्न होगा। जीवनसाथी के साथ आपका दिन प्रेम पूर्वक बीतेगा, आज शाम आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भी करेंगे। खर्च थोड़ा ज्यादा हो रहा है, कंट्रोल करें। वैसे आज आप धर्म कर्म के काम में भी मन लगाएंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि :-

के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज का दिन आपका उत्साहपूर्ण रहेगा। आप आज सुबह से ही सक्रिय और उत्साहित रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा और आपके काम की तारीफ भी होगी। आज आप अपने कुछ जरूरी घरेलू काम को निपटा सकते हैं। जो लोग प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हुए है आज उनके काम में तेजी दिखेगी। माता-पिता के साथ आपका तालमेल बना रहेगा और परिवार के साथ घूमने अथवा यात्रा का प्लान बन सकता है। शाम को प्रिय लोगों से मेल-मिलाप होगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज अपने लिए ऑनलाइन कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि :-

के लिए सितारे बताते हैं कि आज आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। लेकिन आपको आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा। कुछ नए शत्रु भी आज आपके बन सकते हैं, इसलिए आपको आज अपने व्यवहार और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। बिजनेस के मामले में दिन लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार और मित्रों के साथ मौज-मस्ती और मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करें और गाय को गुड़ के साथ चना दाल भी खिलाएं।

कन्या राशि:-

के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। आप आज तार्किक क्षमता और संयम से सफलता पा सकेंगे। धन संपत्ति के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे प्रयास सफलता देंगे। आज आप परिवार और मित्रों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। साथ ही आप अपने करियर ग्रोथ के लिए कुछ योजनाओं पर काम कर सकते हैं। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में आज आपको सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से सम्मान और लाभ पा सकेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

तुला राशि :-

के लिए शुक्र बुध का संयोग लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपके सुख और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपको आज कोई शुभ सूचना भी मिलेगी जिससे परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां आज खत्म होंगी और आप सुकून की सांस लेंगे। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका सुखद रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी, लव लाइफ में उत्साह का अनुभव करेंगे। यदि आपका कोई काम अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है, जिसमें धन लाभ होगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक राशि:-

से चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होने जा रहा है ऐसे में आज चंद्रमा आपकी राशि से जाते हुए आपको लाभ दिलाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज खुशी मिलेगी, संतान की प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्यार और तालमेल बना रहेगा। आपका आज अपने किस मित्र या रिश्तेदार से मिलना हो सकता है और रुचिकर खानपान का आनंद ले सकते हैं। वैसे आज आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि छोटी सी परेशानी भी बड़ी हो सकती है। आपके लिए जरूरी है कि आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखें क्योंकि भावुकता में अधिक खर्च हो जाने का अंदेशा है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानाष्टक का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

धनु राशि:-

के लिए आज का दिन रोजगार और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज अपने व्यापार में लाभ मिलेगा। आप आज किसी नई योजना पर भी काम कर सकते हैं। किराना और परचून के काम के जुड़े जातकों की आज अच्छी कमाई होगी। विदेश और दूर रह रहे रिश्तेदारों से आज कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। विवाह की बात चल रही है तो आज आप बात पक्की हो सकती है। आज किसी मनोरंजक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आप आनंद ले सकते हैं। मन पसंद भोजन का आप आज आनंद ले सकेंगे। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की पूजा आराधना करें, पीले चंदन का तिलक लगाएं।

मकर राशि :-

से आज बारहवें घर में चंद्रमा का संचार होने जा रहा है ऐसे में आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा। वैसे व्यापार में आज आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। घर में किसी मेहमान का आगमन होगा जिससे परिवार में हलचल और खुशी का माहौल रहेगा। लेकिन आपको आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ हो सकता है। यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था तो आज उसे पूरा करने में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से आज आपको उपहार दे सकता है। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज भोलेनाथ का शहद से अभिषेक करना चाहिए।

कुंभ राशि :-

के सितारे बताते हैं कि,आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। भाई-बहनों के विवाह की बात चल रही है तो इस मामले में आपको आज खुशी मिलेगी। आज आपके लिए अच्छी बात यह रहेगी कि बच्चे आपकी बातों का सम्मान करेंगे और आपकी सलाह को स्वीकार भी करेगे जिससे आपको संतोष और खुशी मिलेगी। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक पल भी बिता सकेंगे। जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज इस मामले में सफलता मिलेगी। क्रोध और वाणी पर संयम बनाए रखना लाभकारी रहेगा। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि:-

के लिए आज का दिन चंद्रमा के गोचर से शुभ रहेगा। आपका मन आज धर्म कर्म के काम में लगेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए जा सकते हैं, बाहर आज खानपान का भी आयोजन हो सकता है। साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं तो उसमें पूर्ण लाभ की स्थिति बनेंगी। शाम को धार्मिक स्थलों की यात्रा और अन्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोग और सम्मान मिलने से आप उत्साहित रहेगे। परिवार के साथ यात्रा का संयोग भी बन रहा है। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। गुरु के मंत्र ओर ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः मंत्र का जप करें।

Related Post