Latest News

अखिल भारतीय औदुंबर ब्राह्मण महासंघ की बैठक नीमच में आयोजित की गयी

श्रीपाल बघेरवाल August 13, 2024, 8:13 am Technology

नीमच। अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राम्हण महासंघ की बैठक महासंघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी द्वारा साम सामाजिक गतिविधियों को समाज हित में आगे बढाने के आव्हान के साथ नीमच में सम्पन्न हुई।

बैठक का आयोजन औदुम्बर ब्राम्हण महासभा नीमच द्वारा किया गया था। बैठक में इंदौर, राऊँ, देवास, भौंरासा, रतलाम, इटारसी, मंदसौर, सोनकच्छ, जावद, आमदखेडी, भोपाल बिजलपुर, देपालपुर, नयागांव केसरपुरा उदयपुर एवं निम्बा हेड़ा राजस्थान आदि स्थानों से 60 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आये सभी सदस्यों का भावाभीना स्वागत नीमच महासभा के सदस्यों द्वारा दुपट्टा भेंट कर किया गया। बैठक के प्रारम्भ में नीमच समाज के जिला महासभा के संरक्षक मदनलाल त्रिवेदी, पवन कुमार दुबे, अध्यक्ष श्रवणकुमार शर्मा, संगठन सचिव राजेश दुबे, अंकित जोशी, नितिन जोशी, सुनील शर्मा, बाबूलाल पाराशर, श्रीमती मंजू जोशी ने महासंघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी, संरक्षक सतीश जोशी, महासचिव उमेश द्विवेदी एवं इंदौर महासभा अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, रतलाम महासभा अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, मंदसौर महासभा अध्यक्ष मनोज दुबे और उदयपुर महासभा अध्यक्ष पंकज शर्मा का स्वागत व सम्मान किया गया। औदुंबर ब्राह्मण समाज की इस राष्ट्रीय बैठक में महासंघ की गतिविधियों का प्रतिवेदन महासचिव उमेश द्विवेदी ने प्रस्तुत किया। डी के जोशी कोषाध्यक्ष ने आय _व्यय रखा।

बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक सतीश जोशी ने नवीन निर्वाचन के बाद से महासंघ की सक्रियता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। ओमप्रकाश चौधरी, श्रीमती मंजू जोशी नीमच, जीतेन्द्र हरगोड जावद , सुनील शर्मा नयागांव, ललिता शर्मा आमद खेड़ी को महासंघ कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व् सुझाव रखे जिन्हें कार्यान्वित करने का भरोसा अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने दिया। इस अवसर पर आंगन वाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ललिता शर्मा आमदखेडी (कुकड़ेश्वर) का सम्मान किया गया बैठक का संचालन ओमप्रकाश चौधरी ने किया और आभार नितिन जोशी ने व्यक्त किया।

मानव श्रृंखला बनाकर जन जागृति का संदेश दिया गया :-

इससे पूर्व महासंघ प्रतिनिधियों और नीमच समाज के सदस्यों द्वारा सामजिक जाग्रति , समाज के प्रति कर्तव्य एवं जिम्मेदारियां को निभाना ,पर्यावरण सुधार आदि लिखी तख्तियां लेकर नीमच के फव्वारा चौक पर एक मानव श्रंखला बनाई गई।

तिरंगा रैली का स्वागत :-

नीमच प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा शहर में आयोजित की गयी तिरंगा यात्रा का फव्वारा चौक पर समाज के सैकड़ो सदस्यों ने पुष्प वर्षा करते हुए जोशीला स्वागत किया,साथ ही समाज के पदाधिकारियो ने कलेक्टर दिनेश जैन और पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल का स्वागत किया। कलेक्टर ने प्रदीप जोशी महासंघ अध्यक्ष को नीमच में अतिथि के रूप में सम्मानित किया |

पौधा रोपण :-

औदुंबर ब्राह्मण समाज के सदस्यों द्वारा शिव मंदिर केसरपुरा के प्रांगण में वृहद पौधारोपण किया गया।

बैठक में आए देश भर के प्रतिनिधियों ने नीमच महासभा की प्रशंसा की और धन्यवाद दिया।

Related Post