Latest News

आज सावन अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines August 13, 2024, 8:03 am Technology

राष्ट्रीय मिति श्रावण 22, शक सम्वत् 1946, श्रावण शुक्ला, अष्टमी, मंगलवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 29, सफ़र 07, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 13 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि प्रातः 09 बजकर 32 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 44 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग सायं 04 बजकर 33 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। बव करण प्रातः 09 बजकर 32 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

श्री दुर्गा अष्टमी, मेला चिंतपूर्णी-चामुंडा देवी (हिमाचल प्रदेश) समाप्त।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 7 बजकर 2 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 6 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 24 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

इसके बाद दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल।

इसके बाद सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 52 मिनट से 1 बजकर 45 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 31 मिनट से 4 बजकर 24 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 7 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट पर।

आज का उपाय :-

आज तुलसी के पत्तों का माला बनाकर हनुमानजी को भेंट करें।

Related Post